Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमित चोपड़ा ने स्टार इंडिया छोड़ा, सुधीर रावल बने चैनल हेड, सुनेत्रा एनडीटीवी से एचटी मीडिया पहुंचीं

स्टार इंडिया से अमित चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है. वे एड सेल्स के प्रेसीडेंट व हेड हुआ करते थे. अमित नई पारी की शुरुआत गैर-मीडिया कंपनी समारा कैपिटल के साथ करेंगे. अमित चोपड़ा स्टार इंडिया से पहले हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में सीईओ थे.

सुधीर एस रावल को इंडिया न्यूज गुजरात चैनल का हेड बनाया गया है. पत्रकार, कॉलमिस्ट और लेखक सुधीर एस रावल के आने से इंडिया न्यूज गुजरात चैनल में गुजरात व गुजरातियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सकेगा. आईटीवी नेटवर्क ने इंडिया न्यूज गुजरात चैनल चार दिसंबर 2017 को लांच किया था.

एनडीटीवी 24×7 की पोलिटिकल एडिटर सुनेत्रा चौधरी ने इस्तीफा देकर एचटी मीडिया के साथ नेशनल पॉलिटिकल एडिटर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. सुनेत्रा चौधरी ने इस आवाजाही के बारे में एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है. एनडीटीवी ग्रुप के अंग्रेजी चैनल NDTV 24×7 के रीयल्टी चेक शो की वे एंकर रह चुकी हैं. मूलरूप से मेघालय की रहनी वालीं सुनेत्रा को कई एवार्ड भी मिल चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mahendra pandya (bhavishydarshan vtv)

    May 12, 2019 at 9:36 am

    Sudhir Raval ko bahut badhai ho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन