Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार अमरेश मिश्र की मौत बोलेरो की टक्कर से हुई थी : पुलिस

प्रतापगढ़ : महीने भर बाद पुलिस ने पत्रकार अमरेश मिश्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत का खुलासा करते हुए चालक को बोलेरो समेत गिरफ्तार कर किया। सर्विलांस के जरिए पुलिस घटना का खुलासा कर सकी। बीते 22 दिसंबर को शाम लगभग सवा सात बजे लालगंज के अझारा गांव के पास सड़क हादसे में पत्रकार अमरेश मिश्र की मौत हो गई थी। उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। घटना की विवेचना सीओ सिटी एमपी सलोनिया को सौंपी गई थी।

एएसपी क्राइम इलाहाबाद एके पांडेय भी घटना की विवेचना कर रहे थे। कुछ दिन पहले फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का डेमो कराया था। घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी व क्राइम ब्रांच के प्रभारी मनोज शुक्ला को लगाया गया। मनोज ने लालगंज से रायबरेली, संग्रामगढ़, सगरा, घुइसरनाथ रोड पर घटना के समय गुजरे मोबाइल को ट्रेस किया। आखिर में यह ट्रेस हो गया कि जिस बोलेरो से अमरेश को टक्कर लगी थी, वह लालगंज से शाम 7.14 बजे चली थी और 7.26 बजे रामपुर बावली पहुंच गई थी। घटना शाम लगभग 7.19 बजे हुई थी।

रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी पूर्वी ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया कि बोलरो के पिछले हिस्से से बाइक में टक्कर लगी थी और टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से अमरेश की मौत हो गई थी। रामपुर बावली के रहने वाले कमलेश गिरि के बेटे की तबीयत खराब थी। 22 दिसंबर को सुबह गुलाम मोहम्मद की बोलेरो से कमलेश अपने बेटे को ले गया था। पूरे दिन लालगंज के एक नर्सिग होम में उसका इलाज चला। शाम को बेटे को बोलेरो से लेकर कमलेश घर जा रहा था। इसी दौरान अझारा में हादसा हो गया। घटना के समय गाड़ी चला हे पूरे बख्तावर (लालगंज) निवासी चंद्रेश यादव को बोलेरो के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चंद्रेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन