Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमृत विचार में सर्कुलेशन और सैलरी को लेकर ये सब क्या चल रहा है?

कोरोना काल में शुरू होने वाले दैनिक अमृत विचार एक समय में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन प्रबंधन के एक गलत फैसले ने पूरे अखबार को डुबो दिया। प्रधान संपादक शंभू दयाल वाजपेयी को हटाने के बाद अखबार के बुरे दिन शुरू हो गए।

पार्थो कुनाल और राजेश श्रीनेत को जिम्मेदारी देने के बाद अखबार रोज नीचे गिरना शुरू हो गया। नतीजा यह हुआ कि कभी साठ—सत्तर हजार की सर्कुलेशन वाला अखबार अब दस —पंद्रह हजार पर आ गया। इसके अलावा अधिकारियों ने अपनी सैलरी दोगुना और तीगुना तक बढ़वा ली। सूत्रों के अनुसार 28 हजार पाने वाला एक कर्मचारी 69 की सैलरी पा रहा हैं। ऊपर से कर्मचारियों में सैलरी नहीं बढ़ने से आक्रोश बढ़ता गया। परिणाम स्वरूप में जनवरी में चार तो फरवरी में तीन लोग इस्तीफा दे चुके है।

वहीं प्रबंधन उनकी सैलरी नहीं देना चाह रहा है। परेशान कर्मचारी रोज एचआर और प्रबंधन से रिक्वेस्ट कर रहा है। उन्हें लगातार टरकाया जा रहा है। इसकी पुष्टि आप एचआर विभाग से कर सकते है, क्योंकि वह लगातार कर्मचारियों को झूठ बोल रहा है।

भड़ास को मेल पर भेजे गए इनपुट पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन