Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अंडे को एकदम सही ढंग से उबालने का तरीका पता चल गया, कुल 32 मिनट लगेंगे!

समर अनार्या-

अंडे को एकदम सही ढंग से कैसे उबाला जाए इस पर इटली की नेशनल रिसर्च काउंसिल ने लंबा शोध कर डाला!

समस्या ये थी कि उबले अंडे में परफेक्शन नहीं मिल रहा था लोगों को- कुछ लोग ज़र्दी (पीला हिस्सा) थोड़ा कड़ी लेकिन सफेद हिस्सा मुलायम चाहते थे। कम उबालो तो सफेद वाला तो मुलायम रहता था लेकिन ज़र्दी पनीली हो जाती थी।

कुछ को ज़र्दी पनीली लेकिन सफेद हिस्सा कठोर चाहिए था।

तो इटली के इन वैज्ञानिकों ने गहन शोध से पाया कि ज़र्दी और सफेद के पकने के लिए उचित तापमान अलग अलग है इसलिए समस्या हो रही है।

फिर उन्होंने तरीका भी खोज निकाला-

अंडे को 32 मिनट उबालना है- वो भी कलाकारी से! 2 मिनट 100 डिग्री पर फिर निकाल के 2 मिनट तक 30 डिग्री पर गुनगुने पानी में! फिर वापस 100 डिग्री पर। ये प्रक्रिया पूरे 32 मिनट तक दोहराते रहनी है। तब मिलेगा परफ़ेक्ट उबला अंडा!

कमाल की दुनिया है भाई!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन