Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

औरैया के युवा पत्रकार 38 वर्षीय अनिल सिकरवार का निधन

पत्रकारों के बीच अपनी अलग पहचान और छाप रखने वाले हरदिल अजीज मस्तमौला शख्सियत अनिल सिकरवार नहीं रहे. 30 अक्टूबर गुरुवार की शुरुआत जिले के पत्रकारों के लिए बेहद टीस भरी रही. कानपुर से प्रकाशित एक समाचार पत्र से जुड़े युवा एवं नामचीन पत्रकार अनिल सिकरवार के निधन की सूचना मिली. दुखद खबर सुनते ही औरैया व दिबियापुर समेत पूरे जनपद से पत्रकार उनके कंचैसी स्थित आवास पर पहुंच गये. वहां पर वे उनके शव आने का इंतजार करने लगे.

जब दोपहर 1.30 बजे करीब एम्बुलेंस गाड़ी से उनका शव उनके दरवाजे पर आया तो पथराई आंखें पिघलकर बरसते लगी. 38 वर्षीय अनिल सिकरवार ने करीब दो दशक पूर्व पत्रकारिता शुरू की. अपनी प्रतिभा के बल पर जहां उन्होंने एक प्रखर पत्रकार के रूप में ख्याति अर्जित की वहीं अपने पत्रकार साथियों के बीच अपने मिलनसार व खुशमिजाज स्वभाव के चलते हरदिल अजीज के रूप में भी समझे जाने लगे. सिकरवार के निधन पर जिले भर के पत्रकारों, राजनैतिकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया. वहीं सूचना विभाग के कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन