Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनिल त्रिगुणायत अमृत विचार, लखनऊ के समाचार संपादक और आदर्श शुक्ला अयोध्या के संपादकीय प्रभारी बने, कई अन्य ने भी ज्वाइन किया

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के तेजी से बढते दैनिक अमृत विचार में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने दूसरे अखबारों को छोड़ कर ज्वाइन किया है। उल्लेखनीय है कि अमृत विचार के तीन साल में लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी , अयोध्या और कानपुर छह संस्करण हो चुके हैं।

अखबार धीरे -धीरे अपने नेटवर्क को मजबूत और विस्तार करता जा रहा है। अखबारी कन्टेंट की अच्छी समझ रखने वाले अनिल त्रिगुणायत ने दैनिक जागरण, कानपुर से इस्तीफा देकर अमृत विचार, लखनऊ में अपनी सेवायें देनी शुरू की हैं। वह यहां न्यूजरूम प्रभारी होंगे। गोरखपुर के रहने अनिल दैनिक जागरण में डीएनई थे। उनका तबादला सिलीगुडी कर दिया था। पारिवारिक कारणों से वह वहां जाना नहीं चाहते थे। प्रबंधन ने रोकने का अनुरोध नहीं स्वीकार किया तो उन्होंने दैनिक जागरण छोड़ कर अमृत विचार ज्वाइन कर लिया। वह इलाहाबाद विश्व विद्यालय से एमए, एमबीए हैं और गोरखपुर में अमर उजाला तथा दैनिक जागरण में जनरल डेस्क इंचार्ज, अमर उजाला, आगरा में काम्पैक्ट इंचार्ज व दैनिक जागरणा प्रयागराज में सिटी संस्करण के प्रभारी रह चुके हैं।

हिंदुस्तान में प्रिसिंपल कारेस्पांडेंट रहे आदर्श शुक्ला अमृत विचार के अयोध्या संस्करण के संपादकीय प्रभारी बनाए गए हैं। वह पिछले कई वर्षों से हिंदुस्तान के अयोध्या ब्यूरो प्रभारी थे। बरेली तबादला कर दिये जाने पर हिंदुस्तान छोड़ कर अमृत विचार से जुड़ गए।

हिंदुस्तान, लखनऊ के डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर विकास शुक्ला ने इस्तीफा देकर अमृत विचार, लखनऊ ज्वाइन किया है। वह यहां सीनियर मैनेजर होंगे। विकास लखनऊ के विज्ञापन बाजार के बड़ा नाम माने जाते हैं।

दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्तान में करीब 20 वर्ष काम कर चुके कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार विकास श्रीवास्तव ने यहीं सीनियर सब के रूप में अमृत विचार ज्वाइन किया है। वह इसके पहले आइनेक्स्ट, कानपुर में थे।

अतुल चंद्र अवस्थी ने अमृत विचार के बहराइच ब्यूरो प्रभारी के पद पर सेवायें देना शुरू की हैं। वह बहराइच में लम्बे समय अमर उजाला के ब्यूरो प्रभारी रह चुके हैं।

अमर उजाला के गोंडा प्रभारी राम सकल यादव ने अमृत विचार के अम्बेडकर नगर ब्यूरो प्रभारी के रूप में ज्वाइन किया है। पत्रकारिता का 20 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले राम सकल अमर उजाला, गोंडा ब्यूरो इंचार्ज रहने से पहले दैनिक जागरण, अम्बेडकर नगर ब्यूरो प्रभारी भी रह चुके हैं।

उधर, जी न्यूज के रिपोर्टर सत्य प्रकाश ने अमृत विचार के अयोध्या में ज्वाइन किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन