Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या आईबीसी24 रीजनल चैनल को ख़रीद रहे हैं अर्नब गोस्वामी?

रायपुर। रिपब्लिक भारत के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के आज IBC24 के हेड ऑफिस दौरे के बाद मीडिया गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। एशिया की अत्याधुनिक तकनीक से बने IBC24 के मुख्यालय में अर्नब गोस्वामी की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान IBC24 के डायरेक्टर संदीप गोयल ने अर्नब गोस्वामी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह मुलाकात औपचारिक थी या इसके पीछे कोई बड़ा कारोबारी या रणनीतिक मकसद, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ नहीं कहा गया है।

हालांकि, मीडिया इंडस्ट्री में यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि-

क्या अर्नब गोस्वामी किसी तरह से IBC24 जैसे मजबूत रीजनल न्यूज़ चैनल में निवेश या अधिग्रहण (Acquisition) की संभावनाएं टटोल रहे हैं?

सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय मीडिया समूहों की नजर रीजनल चैनलों पर है, जिनकी स्थानीय पकड़ मजबूत है और जो डिजिटल व ब्रॉडकास्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रभावी मौजूदगी रखते हैं। IBC24 भी छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में एक प्रभावशाली चैनल माना जाता है।

हालांकि, यह भी संभव है कि यह मुलाकात सिर्फ तकनीकी, संपादकीय अनुभव साझा करने या मीडिया इनोवेशन से जुड़ी चर्चा तक सीमित रही हो। फिलहाल न तो रिपब्लिक भारत और न ही IBC24 प्रबंधन की ओर से खरीद या साझेदारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान आया है।

लेकिन इतना तय है कि अर्नब गोस्वामी का IBC24 मुख्यालय पहुंचने के पीछे साधारण मसला नहीं है, और आने वाले दिनों में अगर कोई बड़ा ऐलान होता है तो मीडिया जगत में चौंकने वाला वाक्या होगा।

फिलहाल यह मामला चर्चा और अटकलों के दायरे में है, लेकिन नजरें अब दोनों मीडिया समूहों की अगली चाल पर टिकी हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन