
अरविंद कुमार सिंह-
देश के प्रख्यात चिकित्सक, सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली के सीनियर फिजीशियन पद्मश्री डाक्टर मोहसिन वली से उनके ग्रेटर कैलाश स्थित आवास पर 12:30 बजे मिला। डाक्टर वली की विशेषज्ञता हर्ट पेशेंट्स के ब्लाकेज को बिना सर्जरी, दवाओं से खोलने की है। ऐसा दावा करने वाले पेशेंट्स मिलें। डाक्टर वली भारत के तीन राष्ट्रपतियों आर०वैंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा, प्रणब मुखर्जी के फिजीशियन रहें हैं।
डॉक्टर मोहसिन वली न केवल देश के प्रख्यात चिकित्सक हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। आज उन्होंने मेरी मुश्किलों को बहुत हल्का कर दिया। बोले- आप ठीक हैं। चार अलग-अलग जांच करायी। कहा, सर्जरी की तरफ नहीं जाने दूंगा। सभी ब्लॉकेज दवाओं से खुल जाएंगे।
Khalid Azmi भाई बडी आत्मीयता से इस संबंध के सेतु बने। भाई अबु जफर आजमी और खुर्रम आलम नोमानी ने डॉ वली के बारे में बताया। अशोक मधुप और अमन कुमार त्यागी ने भी वली साहब को संदेश भेज कर मेरे बारे में बताया। आप सभी का आभार। मेरे ठीक हो जाने पर पद्मश्री डॉ वली ने आजमगढ़ आने का वायदा भी किया।
हृदय संबंधी रोग पता चलने को लेकर अरविंद कुमार जी की पिछली पोस्ट भी पढ़ें…
‘जनादेश टुडे संवादी उत्सव-2025’ आजमगढ़ के दरम्यान ही पहली बार दिल की बीमारी (हृदय रोग) का आभास हुआ। डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान गोमतीनगर, लखनऊ में एंजियोग्राफी हुई।
डाक्टर भुवन चन्द्र तिवारी विभागाध्यक्ष ने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए परामर्श दिया। कारण तीनों आर्टरी में से एक में 100 प्रतिशत बाकी दोनों में 70-70 प्रतिशत ब्लॉकेज मिला।
अब एम्स दिल्ली और एसजीपीजीआई लखनऊ में हर्ट सर्जरी के लिए डेट और परामर्श लेना है। जो एक बड़ी चुनौती है कि एक्सपर्ट सर्जन का आपरेशन की डेट मिले।
प्रथम वरियता एम्स की निकट डेट के लिए यदि दिल्ली का कोई मित्र, पत्रकार साथी या शुभचिंतक सहयोग कर सकें तो बड़ी कृपा होगी।
फिलहाल संघर्ष से अपनी मित्रता बहुत पुरानी है। वह हर पल साथ निभाती है। लेकिन कभी थका नहीं सकी।
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह जी द्वारा आजमगढ़ में कराए गये भव्य आयोजन की खबर भी पढ़ें…


