Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

Zee News छोड़े आशीष शाही को इंडिया न्यूज़ ने गोरखपुर जोन का ब्यूरो चीफ बनाया!

गोरखपुर- पूर्वांचल के जाने-माने और वरिष्ठ टीवी पत्रकार आशीष शाही ने Zee News को अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने इंडिया न्यूज़ का दामन थाम लिया है,जहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशीष शाही को इंडिया न्यूज़ में गोरखपुर जोन का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। यह पद उन्हें उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता, बेहतरीन रिपोर्टिंग और पूर्वांचल के मीडिया जगत में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए दिया गया है।

आशीष शाही की इस नई उपलब्धि पर पत्रकारिता जगत में बधाइयों का तांता लग गया है। साथी पत्रकारों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वे अपनी बेबाक पत्रकारिता से इंडिया न्यूज़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

गोरखपुर और पूर्वांचल की पत्रकारिता में आशीष शाही का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी रिपोर्टिंग ने हमेशा सच्चाई को सामने लाने का काम किया है।

इंडिया न्यूज़ से जुड़ने के बाद आशीष शाही ने कहा,नए सफर की शुरुआत उत्साह से भरी है। पत्रकारिता के इस पड़ाव पर भी निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करते हुए जनता की आवाज़ को आगे बढ़ाने का मेरा संकल्प जारी रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन