Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुरादाबाद और भिवानी के दो वरिष्ठ पत्रकारों का निधन

नहीं रहे साप्ताहिक ‘संयुक्त आवास’ के संपादक अशोक कुमार मेहरोत्रा

मुरादाबाद से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मेहरोत्रा का निधन हो गया है. वे ‘संयुक्त आवास’ साप्ताहिक अखबार के संस्थापक और संपादक रहे. अपने समय का चर्चित साप्ताहिक समाचार पत्र था ‘संयुक्त आवास’. अशोक कुमार मेहरोत्रा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले तीन साल से अखबार का प्रकाशन बंद हो गया था.

सोमवार 25 मार्च की रात्रि 7:00 बजे मेहरोत्रा ने यह नश्वर शरीर त्याग दिया. उनका जन्म 5 दिसंबर को हुआ था. उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 26 मार्च को प्रातः दस बजे उनके आवास लाजपतनगर से प्रारंभ हुई और अंतिम संस्कार लाल बाग में हुआ.

मुरादाबाद के पत्रकार डा. मनोज रस्तोगी का कहना है कि उन्होंने स्वयं पत्रकारिता का ककहरा अशोक कुमार मेहरोत्रा से सीखा था. कई साल तक संयुक्त आवास का उप संपादक रहा. बाल साहित्य विशेषांक, कविता विशेषांक, इंदिरा गांधी स्मृति अंक, खत्री विशेषांक, पत्रकार विशेषांक, महाराजा हरिश्चन्द्र जयंती अंक विशेष रूप से चर्चित रहे. हर साल होली पर निकलने वाले विशेषांक का तो कहना ही क्या. पाठकों को बेसब्री से इंतजार रहता था इसका.

वरिष्ठ पत्रकार उदय शंकर हंस का बिमारी के चलते हुआ निधन

भिवानी से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार उदय शंकर हंस का बीमारी के चलते निधन हो गया. उनकी आयु लगभग 58 वर्ष थी. वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़कर गए हैं. उदय शंकर हंस वरिष्ठ पत्रकार थे जोकि विभिन्न समाचार पत्र, पत्रिकाओं से जुड़े रहे. उनके पिता आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं. उदय शंकर हंस पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों, राजनीतिज्ञों एवं पत्रकारों ने शोक जताया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन