Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार अशोक प्रियदर्शी भी नहीं रहे…

मुकुंद मित्र-

दुखद सूचना आ रही है। दिल्ली के पत्रकार साथी अशोक प्रियदर्शी हमारे बीच नहीं रहे। साथी अलविदा।

अशोक जी जाने माने पत्रकार आलोक तोमर के साथ काम कर चुके थे। दैनिक भास्कर में बहुत पहले हरिशंकर व्यास के साथ थे। इंडिया न्यूज चैनल की पत्रिका इंडिया न्यूज में भी रहे हैं। प्रयुक्ति अख़बार में फीचर संपादक रहे।

अशोक प्रियदर्शी मूलतः ग़ाज़ीपुर के रहने वाले थे।

कृष्ण देव पाठक-

मन को विश्वास ही नहीं होता कोरोना के क्रूर हाथो ने हमारे एक और पत्रकार साथी अशोक प्रियदर्शी को हमसे छीन लिया। वीर अर्जुन में मेरे साथ जब वह काम करते थे तबकी काफी मीठी यादें हैं।

Krishna kumar yadav-

बेहद दुःखद : अशोक प्रियदर्शी जी को भी कोरोना लील गया। एक अच्छे पत्रकार व लेखक होने के साथ-साथ वह उन लोगों में थे जो अभी भी अपनी जमीं से जुड़े थे। अक्सर उनसे फोन पर वार्ता होती थी, साहित्य से लेकर समसामयिक और पारिवारिक विषयों पर। कई बार वह हम लोगों की रचनाएँ प्रकाशन के लिए मंगाते रहते थे। उनसे एक नाता यह भी था कि चूँकि वे गाजीपुर से जुड़े हुए थे, ऐसे में हमारे ससुराल पक्ष से भी बखूबी परिचित थे। एक बार ‘इंडिया न्यूज’ पत्रिका में उन्होंने गाजीपुर पर एक विस्तृत लेख भी प्रकाशित किया था।…..आपका यूँ अकस्मात जाना मेरी एक व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन