Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण ने अश्विनी त्रिपाठी को बागपत से सहारनपुर भेजा

दैनिक जागरण के मेरठ संस्करण से खबर है कि अश्विनी त्रिपाठी का तबादला बागपत से सहारनपुर के लिए कर दिया गया है. उन्हें दैनिक जागरण, सहारनपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है. अश्विनी त्रिपाठी ने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है.

उन्होंने करियर का सफर दैनिक हिंदुस्तान अखबार की खुर्जा तहसील से वर्ष 2008 में शुरू की. यहां इन्होंने हिंदुस्तान अखबार को बुलंदियों पर पहुंचाया. फर्जी पुलिस मुठभेड़ का सच उजागर करने पर पुलिस इनके खिलाफ हमलावर हो गई थी.

यहां से अश्वनी दैनिक जागरण, बिजनौर पहुंचे. यहां से इन्हें तहसील धामपुर, पुनः खुर्जा भेजा गया. तत्कालीन सम्पादक मनोज झा ने अश्वनी को उनके कार्यों के चलते शामली का जिला प्रभारी बनाया. उसके बाद उन्हें दैनिक जागरण ने बागपत का प्रभारी बनाकर भेजा. अब इन्हें दैनिक जागरण ने पदोन्नति देते हुए सहारनपुर मंडल मुख्यालय का प्रभारी बनाया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन