Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, पीलीभीत के असित जिलाध्यक्ष व विवेक जिला महामंत्री

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पीलीभीत में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी ने जनपद पीलीभीत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने असित शुक्ला को जिलाध्यक्ष व विवेक अवस्थी को जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा नीरज मिश्र को बरेली मंडल बरेली का अध्यक्ष घोषित किया गया जबकि यूनियन छोड़कर जाने के पांच माह बाद हाईकमान से अनुरोध कर वापस लौटे सुधीर दीक्षित को अब मंडल इकाई में उपाध्यक्ष बनाया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनको नई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर संगठन को आगे ले जाने की बात कही और बधाई दी।

बता दें कि 30 मई को सुधीर दीक्षित ने कतिपय कारणों से जिलाध्यक्ष व मंडल महामंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन छोड़ दिया था फिर अचानक उन्होंने संगठन की हाईकमान से यूनियन में पुनः वापसी की याचना की। हाईकमान ने उनकी वापसी पर विचार करते हुए उनको मंडल इकाई में स्थान दिए जाने की घोषणा की। 30 मई से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के रिक्त चल रहे जिलाध्यक्ष का पद माह अगस्त में जनपद भ्रमण पर आए यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडे ने पत्रकार असित शुक्ला को जिला अध्यक्ष पद व विवेक अवस्थी को जिला महामंत्री के पद का कार्य देखने के लिए कहा था। अब पीलीभीत में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यक्रम में असित शुक्ला व विवेक अवस्थी को यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडे ने विधिवत मनोनयन पत्र सौंपा।

पीलीभीत के सभी पत्रकारों का बीमा कराएंगे राज्यमंत्री

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने ऐलान किया कि पीलीभीत जनपद के जितने भी पत्रकार हैं, उन सभी का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बीमा अपने निजी खर्च पर कराएंगे, चाहे वह पत्रकार किसी भी संगठन या मीडिया संस्थान से जुड़ा हुआ हो।

इसे भी पढ़ें-

समस्या तब खड़ी होती है जब पत्रकार न्यूज़ की जगह व्यूज देते हैं : राज्य मंत्री संजय गंगवार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन