Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बाबू, हिमांशु, यश, कुशाग्र, कुणाल, अनिल के बारे में सूचनाएं

जाने-माने लेखक और वरिष्ठ पत्रकार बाबू भारद्वाज का निधन हो गया. 68 वर्षीय भारद्वाज हृदय संबंधित बीमारी से पीड़ित थे. वे केरल के कोझिकोड में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. भारद्वाज ऑनलाइन न्यूज पोर्टल दूलन्यूज के चीफ एडिटर थे. उन्होंने कैराली टीवी, चिंता मैगजीन और मीडिया वन के साथ भी काम किया है. स्टूडेंट्स फेड्रेशन ऑफ इंडिया के पहले जॉइंट सेक्रेट्री रह चुके बाबू भारद्वाज के उपन्यास Kalapangalkkoru Grahapadam को केरल साहित्य अकादमी का बेस्ट नॉवेल पुरस्कार भी मिल चुका है.

हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग से हिमांशु तिवारी बतौर कंटेंट राइटर जुड़ गए हैं. हिमांशु इससे पहले इंडिया टुडे में इंटर्न थे. पहले वे जी न्यूज में भी इंटर्न थे.

एबीपी न्यूज नेटवर्क के गुजराती चैनल ‘एबीपी अस्मिता’ में यश भट्ट ने असिसटेंट प्रड्यूसर के तौर पर ज्वाइन किया है. यश अभी तक सीएनबीसी बाजार से जुड़े थे.

‘द स्टेट्समैन’ के पूर्व सीनियर रिपोर्टर कुशाग्र दीक्षित ने अब न्यूज एजेंसी आईएएएनएस में बतौर सीनियर करेस्पोंडेंट ज्वाइन किया है. कुशाग्र ‘द पायनियर’ में स्टाफ रिपोर्टर रह चुके हैं.

‘बुक माई शो’ की तरफ से जल्द तीन नए डिजिटल चैनल्स लांच किया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी कुणाल मिश्रा को दी गई है. कुणाल इंडिया न्यूज और आईबीएन7 में काम कर चुके हैं. कुणाल के पिता अनिल मिश्रा मैनपुरी में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रहे हैं.

नेटवर्क18 ग्रुप में 15 साल से ज्यादा समय तक काम करने के बाद अनिल उनियाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां फोर्ब्स के बिजनेस डाइरेक्टर, टीवी18 मीडिया ऑपरेशंस प्रमुख और नेटवर्क18 के सीओओ रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन