Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

भारत सरकार ने BBC की इस डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया!

रवीश कुमार-

भारत सरकार ने BBC की डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया है। यू-ट्यूब पर यह ब्लॉक हो गया है। ब्लॉक करने की जगह सरकार चाहती तो BBC की डॉक्यूमेंट्री के भीतर और बाहर अपना पक्ष रख सकती थी। डॉक्यूमेंट्री के शुरु में ही लिखा है कि आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया था मगर जवाब नहीं आया। सरकार ने तब क्यों नहीं अपना पक्ष रखा? अब जब यह डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में दिखाई जा चुकी है तो भारत के दर्शकों के लिए ब्लॉक करने का क्या तुक है? भारत सरकार चाहती तो लंदन में मीडिया नियामक संस्था के पास भी शिकायत कर सकती थी लेकिन सीधा ब्लॉक कर दिया।

Advertisement. Scroll to continue reading.

BBC की डॉक्यूमेंट्री ब्लॉक हुई है। भारत में मीडिया स्वायत्तता की मिसाल के रूप में BBC को ही सामने रखा जाता है।मुझे नहीं पता कि भारत में BBC पर इसे लेकर कितना कवरेज है और दुनिया भर में BBC के तमाम चैनलों पर कितना कवरेज है? क्या अपनी डॉक्यूमेंट्री ब्लॉक किए जाने पर BBC बोल रहा है? BBC की साइट पर ख़बर तो है लेकिन बोलने की तरह बोलना है क्या?

ऐसा नहीं है कि इस डॉक्यूमेंट्री में किसी का पक्ष नहीं है। बीजेपी के नेता और सांसद रहे स्वपन दासगुप्ता का लंबा इंटरव्यू है। उनका जवाब कई बार आता है। बीजेपी के एक और नेता स्वदेश दीपक का भी बयान है। तब फिर इससे क्या डर है? डॉक्यूमेंट्री की शुरूआत में लिखा है कि तीस लोगों से संपर्क किया था, सबने डर के कारण मना कर दिया। भारत की जनता समझ ले। जब BBC की डॉक्यूमेंट्री बंद की जा सकती है तो भारत के गोदी मीडिया में कितनी ही ख़बरें नाले में बहा दी जाती होंगी। आप तक तो कुछ पहुँचता ही नहीं होगा।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement