Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बीबीसी संवाददाताओं को वेनेज़ुएला रिपोर्टिंग में ‘किडनैपिंग’ शब्द न लिखने का आदेश!

BBC

नई दिल्ली। वेनेज़ुएला से जुड़ी हालिया घटनाओं की कवरेज को लेकर बीबीसी के संपादकीय नेतृत्व ने अपने रिपोर्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आंतरिक एडवाइजरी में कहा गया है कि रिपोर्टिंग के दौरान “Kidnapping” (किडनैपिंग/अपहरण) शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

एडवाइजरी के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को पकड़े जाने का दावा किया गया हो तो “Captured” (पकड़ा गया) शब्द केवल अमेरिकी पक्ष के बयान या दावे के संदर्भ में ही प्रयोग किया जाए। उदाहरण के तौर पर रिपोर्ट में यह स्पष्ट लिखा जाए कि “अमेरिका ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मादुरो को पकड़ा गया।”

वहीं, “Seized” (हिरासत में लिया गया/जब्त किया गया) शब्द को बीबीसी की अपनी रिपोर्टिंग में, स्थिति के अनुसार, इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

बीबीसी संपादक ने रिपोर्टरों से कहा है कि वेनेज़ुएला से जुड़ी खबरों पर काम करते समय शब्दों के चयन में एकरूपता और स्पष्टता बनाए रखी जाए, ताकि रिपोर्टिंग किसी एक पक्ष की भाषा को बिना संदर्भ के आगे न बढ़ाए।

इस आंतरिक निर्देश के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया में यह बहस तेज हो सकती है कि वैश्विक घटनाओं की रिपोर्टिंग में शब्दावली किस हद तक नैरेटिव तय करती है।


ये जो बीबीसी वाले पत्रकारिता का पाठ भारतीयों को सिखाते हैं। अमेरिका का मामला है वेनेजुएला के राष्ट्रपति की किडनैपिंग को किडनैपिंग लिखने की भी क्षमता नहीं है। यह संपादक ने अपने संवाददाताओं को एडवाइजरी भेजी है!- नवल कांत सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन