भारत की जनसंख्या बहुत अधिक है, और अक्सर धार्मिक आयोजनों, त्योहारों, रेलवे स्टेशनों, राजनीतिक रैलियों या बड़े कार्यक्रमों में भारी भीड़ जमा हो जाती है। कई बार यह भीड़ भगदड़ में बदल जाती है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1. भीड़ में गिरने से बचें
• भीड़ में सबसे बड़ा खतरा गिरने से होता है। अगर आप गिर गए तो उठ पाना मुश्किल हो सकता है।
• अगर गिर जाएं, तो तुरंत करवट लेकर पेट के बल होने की कोशिश करें, ताकि शरीर के नाजुक अंग सुरक्षित रहें।
• पीठ शरीर का मजबूत हिस्सा होता है, जो दबाव झेल सकता है, इसलिए इसे बचाने का प्रयास करें।
2. भीड़ में फंसने से पहले सावधानी बरतें
• जहां बहुत अधिक भीड़ हो, वहां जाने से पहले स्थिति का आकलन करें।
• अगर भीड़ 20-30 मीटर से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है और बहुत घनी है, तो प्रवेश करने से बचें।
• यदि कोई और रास्ता हो, तो उसे चुनें या भीड़ कम होने का इंतजार करें।
3. भीड़ के बीच में न घुसें, किनारे रहें
• हमेशा भीड़ के किनारे रहने की कोशिश करें और किसी दीवार, पोल या ठोस चीज को पकड़कर आगे बढ़ें।
• भीड़ के केंद्र में फंसने से बचें, क्योंकि वहां आपकी गति भीड़ के नियंत्रण में आ जाती है।
4. भीड़ के प्रवाह के साथ चलें, विरोध न करें
• यदि आप भीड़ में फंस जाएं, तो उसकी दिशा में ही आगे बढ़ें।
• भीड़ के विपरीत जाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे संतुलन बिगड़ सकता है और गिरने की संभावना बढ़ जाती है।
5. पैरों की स्थिति स्थिर रखें
• चलते समय पैरों के बीच हल्का गैप रखें, ताकि शरीर स्थिर बना रहे।
• बहुत पास-पास पैर रखने से संतुलन बिगड़ सकता है और गिरने की संभावना बढ़ सकती है।
6. भीड़ से दूरी बनाकर रखें
• भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।
• अगर कोई स्थान बहुत ज्यादा भरा हुआ दिख रहा है, तो वहां जाने का प्लान टालना ही बेहतर है।
• मुंबई की लोकल ट्रेनों, मेट्रो, बसों या त्योहारों के समय रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर सावधानी बरतें।
7. भगदड़ किसी भी जगह हो सकती है
• धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, स्टेडियम, मॉल, न्यू ईयर सेलिब्रेशन, टूरिस्ट प्लेसेज, राजनीतिक सभाओं और मेले जैसी जगहों पर भीड़ बढ़ सकती है।
• किसी भी अनजान भीड़ में घुसने से पहले सतर्क रहें।
8. सोशल मीडिया पर भरोसा न करें, मौके पर हालात देखें
• फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 100% सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि किसी स्थान पर कितनी भीड़ होगी।
• स्थिति का सही आकलन करने के लिए मौके पर पहुंचकर निर्णय लें।
9. भीड़ आपकी जान नहीं ले सकती, जब तक आप उसमें न फंसें
• भीड़ से थोड़ी दूरी बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर इंतजार करें।
• जान है तो जहान है—कभी भी अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें।
आपका अनुभव?
अगर आपके पास भीड़ या भगदड़ में फंसने पर बचने का कोई बेहतर सुझाव हो, तो साझा करें।


