Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारत में सिर्फ़ बीस फ़ीसदी लोग ही पढ़े लिखे कहे जाने लायक़ हैं!

शीतल पी सिंह-

आश्चर्यजनक यह है कि नीचे संलग्न खबर भी हमें विचलित नहीं करती!

कल एक NRI से मुलाक़ात हुई। उत्तर भारतीय हैं, सवर्ण घर में जन्मे। उनका भारत आना जाना लगा रहता है, अमेरिका में एक यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर हैं। उन्होंने कहा कि भारत में चालीस फ़ीसदी लोग अभी भी निरक्षर हैं और लगभग इतने ही किसी तरह से साक्षर हैं।

सिर्फ़ बीस फ़ीसदी लोग ही पढ़े लिखे कहे जा सकते हैं। लेकिन चूँकि आबादी इतनी ज़्यादा है कि ये बीस फ़ीसदी भी दुनिया के बहुत सारे देशों की आबादी से बड़ा पूल निर्मित करते हैं। लेकिन इतनी बड़ी निरक्षर/सिर्फ़ साक्षर आबादी के साथ हम चीन की तरह कभी नहीं बन सकते।

भारतीय जो पढ़ लिख सके हैं उनमें असाधारण प्रतिभा है, वे दुनिया के पढ़े लिखे लोगों में सबसे बेहतर श्रेणी में से एक हैं, यानी मौक़ा मिले तो खुद को साबित कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए बेहतरीन यूनिवर्सिटीज, बेहतरीन रिसर्च प्लेटफ़ॉर्म्स और स्वस्थ सामाजिक वातावरण की दरकार है, जहां हम बुरी तरह पिछड़ रहे हैं और इसके लिए हम कुछ नहीं करते!

हम खुद को जानबूझकर तरह-तरह के आंतरिक गृह युद्धों में झोंकने की ओर बढ़ रहे हैं। हमने जो हासिल किया था उसे गँवा रहे हैं। हमारी वर्तमान पीढ़ी IQ के पैरामीटरों पर पिछली पीढ़ियों से पिछड़ती जा रही है, जो भाग सकता है वह देश छोड़कर भाग ले रहा है और जो फँसा हुआ है उसे रास्ता नहीं सूझ रहा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन