Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत अपडेट के कर्मचारियों की कमिश्नर ऑफिस में 7 फरवरी को मीटिंग फिक्स, खुलेगी मालिकों की कुंडली

कई महीनों तक सैलरी ना देने के बाद और रोज नये बहाने देने के बाद आखिर में कर्मचारियों को एक और मीठी गोली दी गई अकाउंट डिटेल्स मांग कर। ना किसी तारीख का अब कोई पता है ना ही मालिकों का। अब कर्मचारी इतने परेशान हो गये हैं कि कमिश्नर ऑफिस में गुहार लगाई है। कमिश्नर ऑफिस में 7 फरवरी का समय दिया गया है और साथ ही ये आश्वासन दिया गया है कि जितने भी मालिक हैं चाहें वो नये हों या पुराने सबकी कुंडली खोली जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि पहले इस चैनल के 5 मालिक थे- नारायण भाटी, श्याम पटेल, मंगल, ललित सिंह बड़गुजर उर्फ चेतन सिंह, कुणाल। कुछ समय तक सुधांशु माथुर यहां संपादक रहे और बिना सैलरी कर्मचारियों से काम लेते रहे। इसके बाद सत्ता बदल कर विवेक पाठक फिर से प्रधान संपादक बन कर आये फिर कर्मचारियों को आश्वासन देकर काम करवाया। उसके बाद भी सैलरी नहीं दी और चैनल पर ताला लगा दिया।

अब विवेक पाठक और ललित फिर से इस चैनल के मालिक बन कर आ रहे हैं हालांकि कर्मचारियों के पास जो कागजात हैं उसमे मालिक ललित सिंह और गीता देवी हैं। अब सबने मिलकर एक नया मुर्गा फंसाया है या नहीं, ये तो खैर ये ही लोग जाने।

लेकिन अब कर्मचारी रूकेंगे नहीं। जुलाई की आधी, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर की सैलरी बकाया है। अब कमिश्नर ऑफिस के बाद सारे कर्मचारी लीगल नोटिस तो दे ही रहे हैं साथ ही अब लेबर कोर्ट भी जायेंगे। इसके बाद CMO ऑफिस में भी गुहार लगायेंगे। ललित सिंह ने दिसम्बर में मीटिंग के दौरान कहा था कि 25 दिसम्बर तक पैसा नहीं दिया तो चैनल का सामान बेच कर पैसा देंगे।

उसके ठीक 20 दिन बाद से विवेक पाठक एक्टिव हो गये और हर कर्मचारी से बात करके आश्वासन दिया जो कि अब तक दिया जा रहा है। अब कर्मचारियों को 5 का इंतेजार है। अंदर खाने से ये भी खबर है कि चैनल की स्थिति ठीक नहीं है और ना ही इनवेस्टर का पता है। अब कमिश्नर से मुलाकात होगी और सारी पुरानी सभी मालिकों की फाइल खोली जाएंगी ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन