Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

भारत24 से हटाए गये पत्रकार कृष्णा राजभर ने शशिकेश रंजन एवं परमेश्वर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप!

नोएडा: भारत 24 के पूर्व डिजिटल एग्जीक्यूटिव कृष्णा राजभर ने चैनल के डिजिटल विभाग के HOD शशिकेश रंजन एवं HR विभाग के परमेश्वर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कृष्णा राजभर का दावा है कि वह भारत 24 जैसे राष्ट्रीय समाचार चैनल में डिजिटल एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे, लेकिन उन्हें कथित रूप से साजिश के तहत नौकरी से बाहर कर दिया गया। उनका आरोप है कि डिजिटल HOD शशिकेश रंजन और HR विभाग के परमेश्वर सिंह ने मिलकर उनके खिलाफ कार्रवाई की।

कृष्णा राजभर के अनुसार, उन्हें नोटिस अवधि समाप्त होने से लगभग 10 दिन पहले ही कथित रूप से धमकी देकर कार्यालय आने से मना कर दिया गया। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार HR विभाग को ईमेल भेजे, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। उनका दावा है कि उनके पास संबंधित ईमेल और अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है तथा फुल एंड फाइनल सेटलमेंट से पहले कथित रूप से दबाव और धमकी देकर NOC पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की जा रही है। कृष्णा राजभर का कहना है कि उनके पास अपने आरोपों के समर्थन में वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं।

कृष्णा राजभर ने भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारी स्वयं को निर्दोष बताते हैं तो उन्हें भी अपने पक्ष में साक्ष्य सार्वजनिक करने चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन