Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भारत24 न्यूज़ चैनल के मुंबई में आयोजित ‘विकसित भारत लीडरशिप समिट 2025’ में क्या बोले राज्यपाल, देखें वीडियो

मुंबई : भारत24-Vision of a New India की ओर से ‘विकसित भारत लीडरशिप समिट 2025-महाराष्ट्र संस्करण’ का आयोजन सोमवार को यशवंतराव चव्हाण सेंटर, मुंबई में किया गया। इस भव्य आयोजन में नीति-निर्माताओं, विचारकों, उद्योग जगत के दिग्गजों ने भाग लिया और भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महाराष्ट्र की अहम भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने प्रेरणादायक मुख्य संबोधन से सभी को प्रेरित किया। भारत24 के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ़ डॉ. जगदीश चंद्र ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और राज्यपाल के प्रेरणादायक और विशिष्ट व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सच्चे कर्मयोगी, साधु और संत की तरह जीवन जीने वाले और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक त्यागी, तपस्वी और राष्ट्रप्रथम भावना से काम करने वाले नेता हैं, जिन्होंने 25 वर्षों में बिना एक दिन की छुट्टी लिए देश की सेवा की है। उनके नेतृत्व में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, विश्व में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई और अब चौथी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मोदी का जीवन परिश्रम, अनुशासन और दूरदर्शी दृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भारत24 की तारीफ करते हुए एक राष्ट्रवादी न्यूज चैनल की संज्ञा दी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि भारत-24 एक ऐसा न्यूज चैनल है, जिसमें राष्ट्रीयता का भाव सर्वोपरि रहता है। देशप्रेम का भाव रहता है। यह चैनल इस बात पर केंद्रित है कि अपना देश कैसे विकसित हो। यह चैनल उन विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करता है और राष्ट्र की भावी पीढ़ी को देशप्रेम के भाव से ओत-प्रोत करता है।

राज्यपाल ने कहा कि इस मिशन में इनका जो बहुत बड़ा अभियान THE JC SHOW के नाम से चलता है, उसमें भारतवर्ष के राजनेता, समाज सुधारक और अन्य प्रेरणादायी व्यक्तित्व शामिल होते हैं। उनके साथ संवाद और प्रश्नोत्तर के माध्यम से लोगों को बहुत बड़ी प्रेरणा और सीखने का अवसर मिलता है। ‘THE JC SHOW’ प्रेरणा और राष्ट्रभावना का सशक्त माध्यम है।

आचार्य ने डॉ जगदीश चंद्र के कठिन परिश्रम की तारीफ़ करते हुए उनके शतायु होने की कामना की। भारत24 के सीबीओ मनोज जिज्ञासी और कंसल्टिंग एडिटर शशिकांत शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने शशिकांत शर्मा और मनोज जिज्ञासी की भी काफ़ी तारीफ़ की।

कार्यक्रम के वीडियो देखें-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन