Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदीजी के बारे में इस परसेप्शन के निर्माण में मीडिया पर लगातार प्रसारित झूठ की सीधी भूमिका है!

शीतल पी सिंह-

मारी सरकार ने अमेरिका के अधिकारियों के समक्ष लिखित में स्वीकार किया है कि उसका एक अधिकारी एक अमेरिकी नागरिक की भाड़े के हत्यारों से हत्या करवाने के प्रयास में शामिल था, सरकार ने उस पर कार्रवाई करने का आश्वासन अमेरिका के जाँच अधिकारियों को दिया!

हमारे लोगों को विजिटर वीजा देने में भी पश्चिमी देशों के दूतावास आनाकानी कर रहे हैं, ज़्यादातर को रिजेक्ट कर रहे हैं।

अमेरिका हर छह घंटे में एक भारतीय को अवैध रूप से अमेरिका में घुसने के आरोप में वापस डिपोर्ट कर रहा है।

हमारे देश के मध्यवर्ग में देश छोड़कर पश्चिमी देशों में बस जाने वालों की तादाद बढ़ी है।

हमारे सारे पड़ोसी देशों से हमारे रिश्तों में पहले के मुक़ाबले कमजोरी आई है।

चीन के सामने हमारे नेतृत्व की लाल आँखें दिखाने का दावा दुनिया के सामने पीला पड़ चुका है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सेटेलाइटों द्वारा लिये गये चित्रों से साबित हो चुका है कि चीन ने हालिया वर्षों में न सिर्फ़ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में हमारी ज़मीन हड़प ली है बल्कि डोकलाम समेत भूटान के लिए अनेक सामरिक महत्त्व के भूभागों पर उसने सड़कें बना ली हैं और क़रीबी इलाक़ों में गाँव बसा लिए हैं! जबकि भारत सरकार ने इस प्रसंग में अपने होंठ सी रक्खे हैं।

ये ख़बरें भी अभी बासी नहीं हुई हैं जिनमें बताया गया है कि हमारे विदेश मंत्रालय के लाख घिघियाने के बावजूद ट्रंप की टीम ने विश्वगुरु को अपने शपथ ग्रहण के समारोह का न्योता नहीं भेजा!

लेकिन एक राजनीतिक परसेप्शन के बारे में पूछे जाने पर हमारे देश के अधिकतर लोगों ने यह कहा कि मोदीजी के ज़माने में खुद मोदीजी का और उनकी वजह से भारत का अब दुनिया में दबदबा है!

इस परसेप्शन के निर्माण में मीडिया, सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित होने वाले ऐसे झूठ की सीधी भूमिका है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन