Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पाजिटिव न्यूज़ के नाम पर यह परोसा जा रहा है पाठकों को!

BHASKAR

प्रतिदिन खुद को देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार के बतौर पेश करने वाले दैनिक भास्कर ने पाठकों को पाजिटिव न्यूज़ की घुट्टी पिलाने का सा अभियान छेड़ रखा है. अखबार में हफ्ते का एक दिन ऐसी खबरों को ही समर्पित रहता है. अब सौ करोड़ गरीबों के मुल्क में रोज तो सकारात्मक ख़बरें मिलने से रहीं सो अख़बार अमेरिका जैसे अमीर मुल्कों की बेसिर पैर की खबरों को छाप-छाप कर जनता को अपने दुःख दर्द और तकलीफें भुलाने के लिए प्रेरित करता रहता है. इसके लिए बाकायदा टाइम, इकानामिस्ट और न्यूयार्क टाइम्स जैसे अख़बारों से करार किया गया है.

अफ़सोस, ऐसी खबरें परोस कर पत्रकारिता की तो अनदेखी की ही जा रही है, देश-प्रदेश के मिजाज का भी खयाल नहीं रखा जा रहा है.

अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी बारबरा बुश की ९२ साल की भरी पूरी उम्र में हुई मृत्यु की पहले पेज पर छपी बड़ी खबर को ही लें.! पहले तो खबर के शीर्षक को ही लेते हैं जिससे आभास होता है की पति के अलावा उनके कई बेटे भी राष्ट्रपति रह चुके हैं. दुनिया जानती है की उनके एक ही बेटे जार्ज बुश जूनियर इस पद पर पहुंचे जो लादेन के जेहादियों के हमले के समय वहां के राष्ट्रपति थे.

अगर उनकी ९२ साल की उम्र और ७३ साल के दाम्पत्य जीवन को भी उपलब्धि मान लें तो भी इस खबर की हिन्दुस्तानियों के लिए इतनी अहमियत नहीं थी की उसे पहले पेज पर पांच कालम में दो तस्वीरों के साथ जगह दी जाती. अब जिसका पति चार बरस तक और बेटा आठ बरस तक दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता के नाते व्हाइट हाउस में रहा हो उसका ९२ की उम्र पार कर जाना और ७३ साल का वैवाहिक जीवन कोई बड़ी बात है क्या?

यही खबर इंडियन एक्सप्रेस ने भी छापी है मगर अन्दर के पेज पर और वो भी सिंगल कालम में.

लेखक श्रीप्रकाश दीक्षित भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन