Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर ने फिर छापी बासी खबर

पेश है बासी ख़बरें परोसने की एक और बानगी..! दैनिक भास्कर ने आज अपने मत्थे वाले तीन फ्रंट पेजों में सबसे प्रमुख में फोटो सहित खबर छाप कर जानकारी दी है की विख्यात ई-कामर्स कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं.

खेद है कि यह खबर २७ नवंबर को इंडियन एक्सप्रेस में फोटो के साथ छप चुकी है. इस प्रकार सबसे विश्वसनीय और नंबर एक का दावा करने वाले अख़बार के जागरुक पाठकों के लिए यह खबर बासी ही है. हमारा सिर्फ यह कहना है की अगर यह खबर छापना जरूरी ही था तो इसे फ्रंट पेज के बजाए भीतर के किसी पेज पर या फिर बिजनेस भास्कर पन्ने पर छापना था.

इसी महीने के दूसरे हफ्ते भी दैनिक भास्कर ने जस्टिस एस के सेठ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की खबर दिल्ली के अख़बारों में छप जाने के बाद दी थी.एक तरफ आप दुनिया भर की खबरों के लिए विदेशी अखबारों से अनुबंध कर रहे हैं और दूसरी तरफ खबरों के मामले में दिल्ली के अख़बारों से मात खा रहे हैं. यह तब जब दिल्ली से आपका राष्ट्रीय संस्करण प्रकाशित होता है..!

लेखक श्रीप्रकाश दीक्षित भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन