Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

फसल बर्बाद हो जाने पर मीणा ने कर लिया आत्मदाह

आत्महत्या करने वाले दौसा के किसान गजेन्द्र की चिता की राख अभी ठण्डी भी नहीं हुई कि भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखण्ड में लाल का बाड़ा गांव के आदिवासी किसान रामस्वरूप मीणा ने पांच बीघे में बोयी अपनी फसल के खराब होने से परेशान होकर अपने शरीर पर किरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले रामस्वरूप मीणा ने कहा कि मुझे पहले से ही डायबिटीज की बिमारी है और मेरे तीन बच्चे हैं। मैंने उधार लेकर फसल की बुवाई की थी लेकिन सारी फसल खराब हो गयी, जिसके कारण मुझे आये दिन कर्जदार परेशान कर रहे हैं। इसलिए मैंने आत्महत्या के लिए यह कदम उठाया था। मेरे यहां कोई भी फसल खराब होने की जानकारी न तो लेने आया, न ही मुआवजे की राशि मुझे मिली है। 

उसके परिजन राजकुमार मीणा ने कहा कि इसकी आमदनी का जरिया मात्र खेती ही थी और उसमें भी कुछ नहीं होने के कारण हालत बहुत खराब हो गयी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार गरीब किसानों की मदद के लिए कब तक पहुंचेगी और कब यह सिलसिला रुकेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन