Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एसपी बिजनौर ने पहले तो विकलांग को थप्पड़ मारा, फिर रात के अंधेरे में हाथ जोड़कर माफी मांगी

बिजनौर :  जिले के एसपी गुंडा-माफिया तत्वों और राजनेताओं से तो डरते हैं, विकलांगों को बहादुरी दिखाते हैं, जो खुद ही मुकद्दर के मारे हुए हैं। एसपी ने वर्दी के जुनून में एक विकलांग को थप्पड़ तो जड़ दिया मगर जब पेंशन और राशन कार्ड मांगने पहुंच सभी विकलांग आमरण अनशन पर बैठक गए तो देर रात डीएम के साथ वहां पहुंचकर रात के अंधेरे में हाथ जोड़कर माफी मांग ली। 

अपनी पेंशन और राशनकार्ड बनाये जाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर आये एक विकलांग को उस समय एसपी हरिनारायण सिंह ने पीट दिया, जब डीएम अपने आवास जाने के लिए ऑफिस से निकल रहे थे। इसके बाद तो उन्हें खुश करने के लिए पुलिस वाले भी उस विकलांग को पीटने लगे। ऐस करते हुए न अफसरों को शर्म आई, न उनके चाटुकारों को। वहां मौजूद विकलांगों को सबने फुटबाल की तरह फेकना शुरू कर दिया। 

इससे गुस्साए विकलांगों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। सभी विकलांग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं । देर रात के अँधेरे में जिले के एसपी और डीएम दोनों ने सैकड़ों विकलांगों से जब हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ । 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन