Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ये बिका हुआ मीडिया आपके ख़िलाफ़ है!

गुरदीप सिंह सप्पल-

अब तो समझिये, ये बिका हुआ मीडिया विपक्ष के ख़िलाफ़ नहीं है, आप के ख़िलाफ़ है।

उत्तर प्रदेश में 700 से ज़्यादा टीचर बेमौत मृत्यु पा गए, क्योंकि BJP सरकार की ज़िद थी कोविड में पंचायत चुनाव करवाने की। इसमें आधे से अधिक मोदी /योगी समर्थक रहे ही होंगे। लेकिन मीडिया क्या आपके इन परिवारों की ट्रैजेडी को दिखा रहा है?

अस्पतालों में ऑक्सिजन के लिए, बेड के लिए हम-आप सभी संघर्ष कर रहे हैं। हर एक पल क़हर बन कर बीत रहा है। आप में से आधे से ज़्यादा तो निश्चित ही मोदी समर्थक हैं। मीडिया क्या आप के दर्द को सामने रख कर जवाब माँग रहा है? सरकार पर दबाव बना रहा है?

बंगाल में, केरल में, तमिलनाडु में आप में से ज़्यादातर की बात को क्या मीडिया ने दिखाया? क्या आप लोग, जिनके विचार बहुमत में थे, उसे मीडिया ने कम कर के नहीं दिखाया?

ये जो बेरोज़गारी आजकल आपके परिवार के लोग, दोस्त, पड़ोसी झेल रहे हैं, ये जो सुख-चैन आप लोगों का उड़ चुका है, उसकी कितनी बात मीडिया करता है?

इसलिए ये मत समझिए कि मीडिया विपक्ष के ख़िलाफ़ है। ये आप के ख़िलाफ़ भी हो चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. paras gupta

    May 3, 2021 at 2:11 pm

    ek ek baat katu satya hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन