Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर प्रबंधन ने की एजेंट से मारपीट, हॉकर्स ने की हड़ताल

छत्तीसगढ़: इस समय छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से बड़ी खबर आ रही है जहां दैनिक भास्कर प्रबंधन द्वारा एजेंट से मारपीट का मामला सामने आया है। एक न्यूज वेबसाईट के मुताबिक भास्कर प्रबंधन द्वारा पीड़ित को अधिक से अधिक प्रतियां बेचने का दबाव डाला जा रहा था। इस पर पीड़ित ने जरूरत से ज्यादा प्रतियां देने पर उनकी पेमेंट न देने और संख्या कम करने की बात की तो बिलासपुर भास्कर के प्रबंधक हेमंत चौधरी, सिटी इंचार्ज ललित यदु और सेंटर इंचार्ज कमल गुप्ता से पहले गाली गलौच और फिर हाथापाई हो गई।

जानकारी के मुताबिक भास्कर प्रबंधन ने पहल करते हुए सिविल लाईन थाने में पहले एफआईआर दर्ज करा दी, जिसके बाद हॉकर्स ने भी लिखित शिकायत थाने में दी और भास्कर की प्रतियां डिस्ट्रीब्यूट न करने का फैसला लेते हुए हरिजन थाने का घेराव किया। इस घटना के चलते बड़ी संख्या में भास्कर की प्रतियां बची रहीं। साथ ही हड़ताल के चलते दूसरे अखबार भी लोगों के घर नहीं पहुंचे।

अंदर की जानकारी यह है कि इस मौके का फायदा अन्य अखबार के मैनेजमेंट द्वारा उठाया जा रहा है। इसमें कुछ पत्रकारों के शामिल हो जाने की बात भी हमें पता चली है जो इस मामले को बड़ा बनाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। बहरहाल आपको बता दें भास्कर प्रबंधन ने इस साल बड़ी मात्रा में अपनी प्रतियां बेचने का टारगेट बनाया है जिसकी खबर भी हम लगा चुके हैं। ऐसे में अन्य अखबार नहीं चाहेंगे कि भास्कर और सशक्त ब्रांड बने।

आशीष चौकसे

पत्रकार और ब्लॉगर

[email protected]


दर्जनों मीडिया हाउसों का स्टिंग कर उनकी पोल खोलने वाली कंपनी कोबरा पोस्ट के संस्थापक अनिरुद्ध बहल को कितना जानते हैं आप… देखें भड़ास एडिटर यशवंत सिंह के साथ एक बेबाक बातचीत…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन