Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भाजपा नेता ने महिला पत्रकार से कहा- तुम्हारा कोई रेप कर दे तो हम क्‍या कर सकते हैं!

दिल्‍ली में दो बच्चियों के साथ हुई दुष्‍कर्म की घटना के बाद भाजपा नेताओं के विवादास्‍पद बयान आए हैं. भाजपा नेता श्‍याम जाजू के बाद कर्नाटक के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री केएस ईश्‍वरप्‍पा ने एक पत्रकार को एक ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. बेंगलोर में एक महिला पत्रकार कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम ईश्‍वरप्‍पा से दिल्‍ली में दो बच्चियों के साथ हुई दुष्‍कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया मांग रही थी.

उसके सवाल पर ईश्‍वरप्‍पा ने महिला पत्रकार से ही सवाल करते हुए कहा, ‘अगर तुम्‍हारा कोई रेप कर दे तो हम (विपक्षी दल) उसमें क्‍या कर सकते हैं.’ ईश्‍वरप्‍पा का यह बयान उस वक्‍त आया जब वो एक सब-इंस्‍पेक्‍टर की अंतिम यात्रा में शामिल होने आए थे. इस दौरान स्‍थानीय चैनल की महिला पत्रकार ने इस तरह की घटनाओं पर विपक्षी पर्टियों के व्‍यवहार को लेकर सवाल किया तो ईश्‍वरप्‍पा ने कहा, ‘देखिये आप इस वक्‍त यहां पर है, अगर कोई आपको यहां से घसीटकर ले जाए और रेप कर दे तो उसमें विपक्ष के नेता जो राज्‍य के दूसरे हिस्‍से में हैं वे क्‍या कर सकते हैं.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. लूण करण छाजेड़

    October 17, 2015 at 8:41 am

    sameful comment by BJP leader

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन