Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ब्रजभूषण गुण्डा-पहलवान टाइप आदमी है, छिनरा बिल्कुल नहीं!

संजय तिवारी-

पहलवानों का आंदोलन नहीं ये हरियाणा का यूपी के खिलाफ विद्रोह है। हरियाणा के पहलवान नहीं चाहते कि कोई यूपीवाला उनका अध्यक्ष रहे। मैं पिछली बार जब जंतर मंतर पर इनका आंदोलन देखने गया था तभी उनकी बातचीत से समझ गया था। आपस में वो खुलकर ये बात बोलते हैं कि यूपीवाला हमारा अध्यक्ष कैसे हो सकता है? हमें तो हमारा अध्यक्ष चाहिए।

जो पर्दे पर दिखाया जा रहा है वह सच नहीं है। सच वह है जो पहलवानों द्वारा छिपाया जा रहा है। जहां तक लड़कियों के साथ बलात्कार का आरोप है तो ब्रजभूषण का बड़ा से बड़ा विरोधी भी इसे सही नहीं मानेगा। वह गुण्डा पहलवान टाइप आदमी है। छिनरा टाइप नहीं। वो किसी को चार थप्पड़ मार सकता है, गाली गलौज कर सकता है, धमकी दे सकता है लेकिन किसी की इज्जत पर हाथ नहीं डालेगा।

और डाला भी है तो आज तक एक एफआईआर क्यों नहीं करवाई गयी? सिर्फ धरना प्रदर्शन, आरोप प्रत्यारोप ही क्यों चल रहा है?

वैसे पूरा टूलकिट गैंग जंतर मंतर पहुंच चुका है। एक टूलकिट पत्तलकार ने घोषणा भी कर दिया है चंद्रचूड़ से ही सारी उम्मीदें बची हैं, मोदी से कोई उम्मीद नहीं।

हरियाणा के पहलवानों का अध्यक्ष यूपीवाला हो ये किसी कीमत पर बर्दा़श्त नहीं किया जा सकता। बीजेपी वाला हो तब तो बिल्कुल नहीं।

हां, कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्डा के अध्यक्ष बनते ही सब ठीक हो जाएगा। क्योंकि वो कांग्रेस के भी हैं और हरियाणा के भी।

तब तक लड़ाई जारी रहेगी।



उर्मिलेश-

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब भाजपा के बाहुबली सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला किया है. पुलिस के पास चारा ही क्या था? पर जो काम स्वाभाविक प्रक्रिया में होना चाहिए था, उसके लिए कुश्ती लडने वाली महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट जाना पडा. जंतर-मंतर धरना देना पडा.

इस बीच, कपिलदेव, सानिया मिर्जा, अभिनव बिंद्रा, हरभजन सिंह और नीरज चोपड़ा जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के महिला पहलवानों के समर्थन में उतरने से उनके अभियान को ताकत मिली है.

हमारा मानना है कि राजनीतिक दलों के नेताओं, खासकर जो निर्वाचित पदों पर हैं; उन्हें राष्ट्रीय और प्रांतीय खेल संघों के पदों पर नहीं बैठाया जाना चाहिए..ऐसे लोगों को खेल संघों में चुनाव लडने या मनोनीत होने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. खेल संघों में प्रोफेशनल लोगों, खासकर पूर्व खिलाडियों को पदस्थापित किया जाना चाहिए.



सलीम अख़्तर सिद्दीक़ी-

लखीमपुर में अजय मिश्र टेनी का लौंडा किसानों को सरेआम कार से रौंद दिया मोदी ने टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया तो फिर महिला पहलवानों के आरोपों पर अगर आप ये सोच रहे हैं कि मोदी ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगें यौन शोषण को आरोपों पर महिला पहलवानों के लिए हमदर्दी जतायेंगे या ब्रजभूषण सिंह पर कार्रवाई करेंगे तो फिर आप कुछ नहीं समझ पा रहें हैं?

भाजपा का जो नेता जितना बड़ा कुकर्म करेगा भाजपा और भाजपाई उतने ही मजबूती से उसके साथ खड़ा मिलेंगे!

अमृतकाल चल रहा हैं यहां अब राम का नाम लेकर हत्याएं होगी , बलात्कारियों और हत्यारों के समर्थन में समर्थन और सम्मान यात्रा निकाली जाएगी! आज का यह सार्वभौमिक सत्य हैं!

भाजपा की खूबी ये है कि वो अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है। वह चाहे टेनी हो, ब्रजभूषण सिंह हो। आरोप घोटाले का हो या यौन शोषण का। दूसरे दलों से आए उन लोगों को एडजस्ट कर लेती है, जिन पर वह खुद भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाती है। जैसे असम के मुख्यमंत्री। हर उस उद्योगपति का साथ देती है, जिन पर देश का पैसा लूटने का आरोप लगता है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह पर देश के लिए मैडल लानी वाली पहलवान यौन शोषण का आरोप लगाती हैं, लेकिन कुछ नहीं होता। जांच के बहाने मामले को रफा दफा करने की कोशिश होती है। पहलवान पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती। भाजपा में जाने के बाद कोई भी सुरक्षित रह सकता है। ईडी, सीबीआई, आईटी आदि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं।



प्रेम सिंह सियाग-

पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने का मतलब है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजना ही है।

जब तक मामले की सुनवाई अंतिम निर्णय पर न पहुंचे तब तक जमानत नहीं दी जानी चाहिए!

5 मई को दुबारा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।आरोपी जब तक जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।

आरोपी बाहुबली है।सत्ताधारी पार्टी का सांसद है।पहलवान जिस आरोपी के खिलाफ आवाज उठा रही है उस संगठन का सर्वेसर्वा है।

कानूनन रियायत देने का मतलब है कि आरोपी पीड़िताओं को डराने-धमकाने की कोशिश करेगा!कानूनी प्रक्रिया में बाधा डालेगा!

आरोपों की लाइन लिस्ट देख कर लग रहा है कि आरोपी आशाराम से भी बड़ा समाजसेवी/संतपुरुष है!इसका सभ्य समाज मे विचरण घातक है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Yaduvanshi Vishu bhaiya

    April 29, 2023 at 9:07 am

    Kyun chhinra nahi ho sakta kya tune try kiya tha ki wo napunsak hai jo aisa nahi kar sakta
    Agr wo chhakka( napunshak) hoga to nahi kr sakta hai aisa.

  2. Gjs

    April 29, 2023 at 1:45 pm

    सर्टिफिकेट बांटने वाला गैंग लग गया काम पर. तुम ही तय कर दो कौन क्या है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन