Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फेसबुक से ‘बुआ बबुआ’ पेज हटवाने के लिए मार्क जुकरबर्ग समेत 49 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

कन्नौज। जिले के ठठिया थाना इलाके में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अमित कुमार यादव ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग व फेसबुक पेज संचालक 49 लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बुआ बबुआ नाम से एक पेज बनाया गया है जिसमें उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अभद्र कार्टून व वीडियो डाले जा रहे हैं। इससे उनके नेता व समाजवादी पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने इसकी लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मजबूरन उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन