Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार के साथ Cars24 की धोखाधड़ी, EMI बाउंस के नाम पर दबाव बनाने का आरोप

समय पर भुगतान के बावजूद वसूली की धमकी, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Cars24 फाइनेंशियल सर्विसेज पर ग़ाज़ीपुर के एक पत्रकार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी आशीष कुमार राय ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी कार लोन पर Cars24 के माध्यम से खरीदी है, जिसका अकाउंट नंबर UCD1000010827 और वाहन संख्या UP70EV0091 है। उनके अनुसार हर महीने की 2 तारीख को उनकी EMI उनके बैंक खाते से स्वतः डेबिट हो जाती है, लेकिन इस बार बिना किसी स्पष्ट कारण के EMI डेबिट नहीं हुई।

आशीष कुमार राय का कहना है कि उन्होंने समय रहते कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की और व्हाट्सएप के माध्यम से सहायता मांगी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उल्टा उन्हें EMI बाउंस और पेनल्टी के मैसेज मिलने लगे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से अतिरिक्त शुल्क वसूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है और उनके समय का भी नुकसान हो रहा है।

पीड़ित पत्रकार ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह इस मामले को लेकर क्रिमिनल कोर्ट और उपभोक्ता फोरम का सहारा लेने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने अन्य उपभोक्ताओं से भी ऐसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन