Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दो समाचार संपादक स्वतः कार्य से पृथक

आगरा। यहां से प्रकाशित ‘द सी एक्सप्रेस’ और ‘पुष्प सवेरा’ के समाचार संपादकों ने स्वतः स्वयं को कार्य से पृथक कर लिया है। ‘द सी एक्सप्रेस’ के समाचार संपादक डॉ.भानुप्रताप सिंह अखबार के प्रकाशन के समय से ही इसके साथ जुड़े हुए थे जबकि ‘पुष्प सवेरा’ के समाचार संपादक डॉ. अनिल दीक्षित की अखबार में दूसरी पारी थी। दीक्षित पूर्व में एक बार ‘पुष्प सवेरा’ छोड़ कर आगरा की एक मैगजीन से जुड़ गए थे। काम-काज की स्थितियों से असंतुष्ट दीक्षित ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया है कि दोनों ही अखबार इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ‘द सी एक्सप्रेस’ में अखबार कर्मियों को वेतन न दे पाने के संकट के साथ ही उन पर विज्ञापन प्रायोजित करने का भी भारी दवाब बताया जाता है। इसी से भानुप्रताप सिंह से अखबार के मालिकान के संबंध अप्रिय हो गए और उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया। अखबार की पृष्ठ संख्या भी 16 से घटाकर 12 कर दी गयी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन