Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

‘आपरेशन लोटस’ की सफलता के बाद गिद्ध दृष्टि छत्तीसगढ़ पर!

गिरीश मालवीय-

भारत में अब यह लोकतंत्र का नाटक बंद कर देना चाहिए और देश में चीन की ही तरह सिंगल पार्टी रूल लागू कर देना चाहिए। महाराष्ट्र में आपरेशन लोटस की सफलता के बाद गिद्ध दृष्टि छत्तीसगढ़ पर जमी हुई है। गोवा में बीजेपी सरकार होने के बावजूद कांग्रेसी विधायको को तोड़ा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी का दावा है कि रेड मारने आए इनकम टैक्स अफसरों ने उस दबाव बनाया कि वो प्रदेश के 40-45 विधायकों की सूची बनाएं। विपक्ष के विधायकों के सहयोग से प्रदेश की सरकार बदल दी जाएगी। उनको सीएम बना दिया जाएगा। साथ ही वह अपने कारोबार में मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया का नाम भी जोड़ दें। अफसरों ने कहा कि वो ऐसा करते हैं तो वो उनको छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बना देंगे।

ठीक ऐसा ही आरोप गोवा के कांग्रेसी नेता लगा रहे कि उनके विधायको को कुछ उद्योगपति, खदान मालिक और कोयला माफिया, दलबदल करने के लिए कथित तौर पर 30 से 40 करोड़ रुपये की पेशकश कर रहे हैं।

कर्नाटक में भी काग्रेस विधायको को बीजेपी जॉइन करने के लिए 50-50 करोड़ के ऑफर दिए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में कैसे उद्धव ठाकरे की महाअघाड़ी सरकार को गिराया गया यह हम सबके सामने ही है। यानि हर राज्य में विपक्षी पार्टी की सरकार को साम दाम दण्ड भेद से गिराने का घटिया खेल शुरू हो गया है। हर जगह सरकार को अस्थिर किया जा रहा है और उसे आपरेशन लोटस का नाम दिया जा रहा है जैसे कोई बहुत पुण्य का काम किए जा रहा हो।

बार बार ऐसे लोकतंत्र का मजाक उड़ाना ही क्यों ?

क्यों जनता को भी भ्रम में रखना?

इससे तो बेहतर होगा कि मोदी सरकार संसद में कानून पास कर देश मे सिंगल पार्टी रूलिंग की व्यवस्था कर चुनावों पर खर्च किए जाने वाला देश का पैसा और मूल्यवान श्रम को बचा ले।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन