Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सौगंध राम की खाते हैं कि मंदिर यही चंपत राय जी चलायेंगे!

वरिष्ठ पत्रकार Rajesh Sahu बता रहे हैं-

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपों से घिरे चंपत राय ने ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एक बार फिर चंपत राय मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद की रेस में बताए जा रहे हैं।

Older man with white hair and glasses wearing a yellow kurta and brown vest, speaking with his hand raised.

सूत्रों के मुताबिक, 22 जुलाई को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की राष्ट्रीय बैठक में उन्हें क्लीनचिट दे दी गई। इसके अगले ही दिन अयोध्या में उनके समर्थन में संतों ने बैठक की। मणिराम दास छावनी में हुई बैठक में कई प्रमुख संतों ने चंपत राय को बेदाग बताते हुए दोबारा महासचिव बनाने की मांग उठाई। ज्यादातर संतों ने इसका समर्थन भी किया।

इसके बाद से चंपत राय रोज संतों के पास पहुंच रहे हैं। वह मंदिरों में पहुंचकर संतों-महंतों से मुलाकात कर रहे हैं। राम मंदिर व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। खुद के प्रति विश्वास बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन