Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोर्ट रिसीवर ने आम्रपाली प्रोजेक्ट्स के मेंटेनेंस और ऑपरेशन का जिम्मा एनबीसीसी को देने का सुप्रीम कोर्ट से किया अनुरोध!

आज अम्रपाली मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 11 में हुई। कोर्ट ने 3 नवंबर 2024 के आदेश के अनुपालन की स्थिति (compliance) का विवरण मांगा। NBCC ने सुनवाई के दौरान रिपोर्ट पेश करने की कोशिश की, लेकिन इसे होम बायर्स और डेवलपमेंट अथॉरिटीज़ के वकीलों ने चुनौती दी। कोर्ट ने NBCC को निर्देश दिया कि वह रिपोर्ट दाखिल करे और उसकी कॉपी सभी पक्षों को दे।

दो सोसाइटीज, Centurian Park Lowrise और Golf Homes Kingswood, के एसोसिएशन्स द्वारा दायर IA (Interlocutory Applications) पर चर्चा हुई। होम बायर्स के वकील एम.एल. लाहोटी ने कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की। कोर्ट रिसीवर (Amrapali मामलों के लिए नियुक्त) ने अदालत से अनुरोध किया कि वह कंप्लीट हो चुके प्रोजेक्ट्स के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के मामलों में हस्तक्षेप न करे। उन्होंने कहा कि ग्रुपबाजी और विभिन्न गुटों के कारण पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स में मेंटेनेंस और ऑपरेशन के मुद्दे जटिल बने हुए हैं। इसलिए, NBCC को इन प्रोजेक्ट्स का मेंटेनेंस और ऑपरेशन संभालने की सलाह दी गई है।

कोर्ट रिसीवर ने साफ़ कहा कि इन प्रोजेक्ट्स के मेंटेनेंस और ऑपरेशन के मामलों में रेजिडेंट्स के कई ग्रुप्स के बीच ढेर सारे आपसी मतभेद हैं, जिससे कई किस्म की दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि NBCC इन प्रोजेक्ट्स के मेंटेनेंस और ऑपरेशन का जिम्मा संभाले।

हालांकि, एम.एल. लाहोटी ने इसका विरोध किया और कहा कि जिन दो IA’s (याचिकाओं) को उन्होंने दायर किया है, उनमें ऐसे कोई मेंटेनेंस से जुड़े मुद्दे नहीं हैं। बल्कि ये याचिकाएं NBCC द्वारा सुप्रीम कोर्ट से सौंपे गए कार्यों को पूरा करने के लिए दायर की गई हैं।

कोर्ट ने NBCC को निर्देश दिया कि वह इन दोनों याचिकाओं पर अपनी जवाबी रिपोर्ट अगली सुनवाई की तारीख, यानी 9 जनवरी 2025 से पहले दाखिल करे।

कोर्ट में हुई बहस का वीडियो देखें-

https://x.com/yashbhadas/status/1868966785334362167?s=46

https://twitter.com/yashbhadas/status/1868966785334362167?s=46
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन