Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर कोटा में जूते कार्यालय से बाहर उतारकर आने का आदेश, तनाव में कर्मचारी!

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के कोटा में दैनिक भास्कर कार्यालय के एचआर विभाग पर कर्मचारियों के साथ अमानवीय और तानाशाही रवैये के गंभीर आरोप सामने आए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि एचआर की ओर से एमडी का डर दिखाकर कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश से पहले जूते बाहर उतरवाने का आदेश दिया गया, जिससे स्टाफ में भारी नाराज़गी और भय का माहौल है।

कर्मचारियों के मुताबिक, इस भीषण सर्दी में जूते उतरवाकर काम कराना न सिर्फ असंवेदनशील है, बल्कि मानवीय गरिमा के भी खिलाफ है। आरोप है कि आदेश का पालन न करने पर नौकरी जाने का डर दिखाया जाता है, जिसके चलते कर्मचारी खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि कई कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं और खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि किस कंपनी पॉलिसी के तहत कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है और क्या प्रबंधन को इसकी जानकारी है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे काम करना चाहते हैं, लेकिन सम्मान और सुरक्षित माहौल के साथ। जूते बाहर उतरवाने जैसी शर्तें न केवल कार्यस्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि श्रम अधिकारों और कार्यस्थल आचार संहिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

फिलहाल इस मामले में दैनिक भास्कर प्रबंधन या संबंधित एचआर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन कर्मचारियों में रोष और डर का माहौल लगातार गहराता जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन