Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण के ताकतवर तंत्र ने गाजियाबाद ब्यूरो चीफ का करा दिया तबादला!

दैनिक जागरण नोएडा यूनिट में पिछले कुछ सालों से हावी ताकतवर तंत्र के अगले शिकार गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ आशुतोष अग्निहोत्री हुए हैं। उनका डेस्क पर तबादला कर दिया गया है।

नोएडा यूनिट में सक्रिय ताकतवर तंत्र से उनका तालमेल नहीं बैठ पा रहा था। इस कारण दो साल पहले उन्हें नोएडा ब्यूरो चीफ से हटाया गया। ताकतवर तंत्र को उम्मीद थी कि वह इससे सबक सीखेंगे और तंत्र में शामिल हो जाएंगे।

लेकिन गाजियाबाद का ब्यूरो चीफ बनने के बाद भी आशुतोष अग्निहोत्री ने ताकतवर तंत्र को अपने आसपास फटकने नहीं दिया‌। उन्होंने नोएडा लिंक के गाजियाबाद में मौजूद रिपोर्टरों की बीट बदल दी। इससे नोएडा यूनिट में मौजूद ताकतवर तंत्र तिलमिला गया।

इन ताकतवर लोगों ने अपने आका के बल पर रिपोर्टरों की बीट वापस करा ली। हालांकि फिर भी आशुतोष की बारीक नजर के कारणों नोएडा यूनिट के ताकतवर लोगों की गाजियाबाद में दाल नहीं गल रही थी‌। इसके बाद उन्हें हटाने की योजना बनी।

लोनी के संवाद सहयोगी का डेस्क के साथ एक खबर को लेकर हुए तू-तू, मैं-मैं को आधार बनाकर ताकतवर तंत्र ने आशुतोष अग्निहोत्री का नोएडा डेस्क पर तबादला कर दिया‌। अब नोएडा में मौजूद ताकतवर तंत्र अपने किसी ख़ास को गाजियाबाद ब्यूरो चीफ बनाकर पूरी तरह से गाजियाबाद को अपने मानमाफ़िक करने की योजना पर काम कर रहा है।

संभव है कि गाजियाबाद रिपोर्टरों में से भी ताकतवर तंत्र के किसी ख़ास आदमी को ब्यूरो चीफ बना दिया जाये।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन