Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बेशरम दैनिक जागरण को फिर थूक कर चाटना पड़ा

दैनिक जागरण जनता का नहीं बल्कि सरकार का अखबार रहा है, हमेशा से. यह सत्ता के चरणों में झुकने वाला, सत्ता की भाषा बोलने वाला और सत्ता के अनुरूप चलने वाला अखबार है. हाथरस कांड में यह अखबार सत्ताधारी नेताओं और अफसरों की भाषा बोल रहा था, वह भी बड़े जोर-शोर से. इस अखबार ने कभी अपनी तरफ से इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म नहीं की. जो अफसर और मंत्री बोलते कहते रहे, वही बड़ा बड़ा छापता रहा.

अब जब कि सीबीआई जांच से यह साफ है कि दलित युवती की हत्या गैंगरेप के बाद की गई थी, इस बेशरम दैनिक जागरण ने थूककर चाट लिया. पहले इसी अखबार ने प्रकाशित किया था कि दलित युवती की उसकी ही मां और भाई ने हत्या की थी. देखें पहले और आज वाले अखबार-

अखबारों की सरकारी दल्लागिरी पर वेस्ट यूपी के पत्रकार हरेंद्र मोरल कहते हैं- ”वही अखबार, खबर भी वही। लेकिन इस बार थूक कर चाटना पड़ गया। यही इस दौर की पत्रकारिता है।”

इसे भी पढ़ें-

हाथरस कांड में गैंगरेप साबित होने पर आईपी सिंह ने आईएएस शिशिर पर किया ये ट्वीट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन