Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी जी का विदेशी दौरा : डीडी न्यूज़ की फीड ANI के पास बिना लोगो कैसे पहुंची?

यशवंत सिंह-

मोदी जी के विदेशी दौरों पर दूरदर्शन की भूमिका और ANI को फीड मिलने का सवाल…

मोदी जी के देसी-विदेशी दौरों पर कई जगहों पर सिर्फ दूरदर्शन की कैमरा टीम मौजूद होती है, खासतौर पर विदेशी दौरों पर। डीडी न्यूज़ सबसे पहले वह फीड दिखाता है, और लगातार कई बार वही विज़ुअल प्रसारित होते हैं। कुछ समय बाद बिल्कुल वही विज़ुअल ANI पर भी आ जाते हैं—एकदम क्लीन, बिना डीडी के लोगो के।

जब डीडी न्यूज़ उन दृश्यों को अपने लोगो के साथ दिखाता है, तो वही फीड ANI पर बिना लोगो के कैसे पहुंच जाती है? दूरदर्शन की एक बड़ी टीम विदेशी दौरों पर जाती है, जिस पर लाखों रुपए खर्च होते हैं, लेकिन वही फीड ANI को फ्री में मिलती है?

अगर ANI वह फीड डीडी के लोगो के साथ चलाता, तो कोई सवाल नहीं उठता, लेकिन बिना लोगो के यह फीड उसे कैसे मिलती है? ANI एक न्यूज़ एजेंसी है, जो अपने विज़ुअल बेचकर विभिन्न न्यूज़ चैनलों से कमाई करती है। ऐसे में दूरदर्शन के विज़ुअल उसे बिना लोगो के क्यों मिलते हैं?

यह सुविधा दूरदर्शन के अधिकारियों ने किसके आदेश पर दी है? क्या दूरदर्शन की टीम ANI के लिए काम करती है? किसी न्यूज़ एजेंसी को बिना लोगो के विज़ुअल देना कहां तक नैतिक है? जिसे भी यह फीड लेनी हो, उसे डीडी के लोगो के साथ लेनी चाहिए—इसमें गलत क्या है?

इस बारे में प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल का कहना है कि देश हित में हम लोग बिना लोगो के विसुअल प्राइवेट न्यूज़ चैनलों और न्यूज़ एजेंसीज को देते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक ख़बर पहुँचे। जहाँ देश हित का मसला है वहाँ हम दूरदर्शन के लोगो के बग़ैर भी वीडियो मुहैया कराते हैं। ये परम्परा पहले से चल रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन