Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

चीन के DeepSeek एआई ने अमेरिकी एआई टेक साम्राज्य को दिया तगड़ा झटका!

शीतल पी सिंह-

मरीकी शेयर बाजार में 1 ट्रिलियन डॉलर की बिकवाली हुई, क्योंकि चीन ने अमेरिका के एआई प्रभुत्व को झकझोर दिया है।

आज वॉल स्ट्रीट ध्वस्त हो गई, क्योंकि चीन के एआई में अमेरिका को पीछे छोड़ने के डर ने टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों को ऐतिहासिक 1 ट्रिलियन डॉलर की बिकवाली में धकेल दिया। डीपसीक के एआई ब्रेकथ्रू ने घबराहट पैदा कर दी, जिससे यह साबित हुआ कि चीन ओपनएआई और गूगल की तरह एआई क्षमता को बहुत कम लागत पर हासिल कर सकता है।

नैस्डैक 3% गिर गया, एनवीडिया 13% गिर गया (465 अरब डॉलर का नुकसान), और ब्रॉडकॉम, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़ॅन सभी प्रभावित हुए। यह इतिहास में सबसे बड़ा बाजार राउट है – निवेशक भारी घबराहट में हैं।


मनोज अभिज्ञान-

DeepSeek ने आज वह धमाका कर दिया है, जिसने अमेरिकी टेक्नोलॉजी साम्राज्य की चूलें हिला दी हैं। Stargate, जो कल तक ग्लोबल AI इंडस्ट्री का नया सितारा माना जा रहा था, अचानक गायब हो गया है और nVidia जैसे दिग्गज की शुरुआत में ही 12% की गिरावट ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। यह केवल झटका नहीं, बल्कि संकेत है कि अमेरिका का तकनीकी वर्चस्व अब ढलान पर है।

अब निवेशकों की नजरें अमेरिका के बाहर नए ठिकानों की तलाश में हैं। एशिया और अफ्रीका की जमीन, जो लंबे समय तक उपेक्षित रही, अब भविष्य की संभावनाओं का केंद्र बन रही है। यह वह क्षण हो सकता है, जब दुनिया का तकनीकी और आर्थिक केंद्र पश्चिम से पूर्व की ओर शिफ्ट हो। लेकिन सवाल यह है – क्या हम इस ऐतिहासिक अवसर को भुना पाएंगे, या पोंगापंथी मुद्दों में फंसे रहकर इसे खो देंगे?

यह महज़ तकनीकी बदलाव नहीं है, यह शक्ति-संतुलन का नया अध्याय है। एशिया और अफ्रीका के पास संसाधन हैं, युवा जनसंख्या है और अब वैश्विक निवेश की आंखें भी इन्हीं पर टिकी हैं। लेकिन क्या हमारी प्राथमिकताएं सही हैं? क्या हम इस वैश्विक बदलाव को समझने के लिए तैयार हैं या सिर्फ भीड़ को बांधने के लिए उन्हें पुराने मुद्दों में उलझाते रहेंगे?

दुनिया बदल रही है। अमेरिका, जिसने दशकों तक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर अपना आधिपत्य बनाए रखा, अब खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह एशिया और अफ्रीका का समय हो सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब हम खुद को तैयार करें, अपनी क्षमताओं को पहचानें और अवसर का लाभ उठाएं।

अगर हमने यह मौका गंवाया, तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। यह समय है पुराने मुद्दों को छोड़कर नई सोच, नई रणनीति और नई दृष्टि अपनाने का। DeepSeek ने दिखा दिया है कि साम्राज्य ढह सकते हैं – अब यह हम पर है कि हम इस बदलाव का हिस्सा बनें या गंगा में डुबकी लगाकर हर-हर गंगे करते रहें और इसे बगल से गुजरते हुए बस देखते रहें!

रिलेटेड खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन