दीपक गोस्वामी-
Delhivery देश की सबसे घटिया कुरिअर सर्विस है। इसके नाम में ‘Delhi’ होना देश की राजधानी पर एक बदनुमा दाग है। मैंने तय किया है कि आज के बाद Delhivery का बॉयकॉट करूंगा और दूसरों से भी करवाऊंगा। जब कोई ऑनलाइन ऑर्डर इस कुरिअर सर्विस से आना होगा, मैं उसे कैंसिल किया करूंगा और अपने सारे मिलने वालों से भी यही काम करवाऊंगा।
27 तारीख को मेरा पार्सल दिल्ली से निकला था। मेरी लोकेशन तक पहुंचने में उसे दो दिन लगते हैं। मैंने भी जब यह पार्सल DTDC Express Limited कुरिअर सर्विस से दिल्ली भेजा था तो दो दिन में पहुंच गया था, लेकिन आज 9 दिन हो गए हैं Delhivery ने मेरा पार्सल डिलीवर नहीं किया है।
ऊपर से ये लोग मुझे लगातार मेंटल टॉर्चर दे रहे हैं।
29-30 तारीख को पार्सल मेरे पास आना था। न्यू ईयर पर मेरा मनाली जाने का प्लान था, लेकिन इन्होंने पार्सल डिलीवर नहीं किया। यहां तक कि जब मैं अपना पार्सल ट्रेक कर रहा था, तो वो भी नहीं हो रहा था क्योंकि 28 तारीख के बाद से इन्होंने ट्रैकिंग का अपडेट देना बंद कर दिया था।
जब मैंने पार्सल भेजने वाले Insta360 कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने Delhivery से बात की। तब जाकर मुझे मेरे पार्सल का ट्रेकिंग अपडेट मिला। मुझसे 31 तारीख की डिलीवरी बोली गई। मेरा मनाली का प्लान कैंसिल हो गया। मैंने तब 31 को पचमढ़ी का प्लान बनाया, लेकिन इन्होंने 31 को भी पार्सल डिलीवर नहीं किया और 2 जनवरी की तारीख दे दी। मेरा प्लान फिर कैंसिल हुआ।
मैंने इनके कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। वो इनकी तरह ही फ्रॉड निकला। एआई बोट ने मुझे तीन विकल्प दिए, लेकिन किसी कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव से बात नहीं कराई और फोन कट कर दिया।
तब जाकर मैंने सोशल मीडिया पर इनके खिलाफ लिखा तो Delhivery ने मुझे इनबॉक्स में जानकारी देने के लिए कहा और कहा कि आपकी समस्या का समाधान जल्द करते हैं। इनबॉक्स में जानकारी दी तो पता लगा कि इनकी सोशल मीडिया टीम भी फर्जी है।
2 जनवरी की डिलीवरी इन्होंने 3 जनवरी कर दी। जबकि ट्रैकिंग आईडी बताती है कि 1 जनवरी को ही मेरा पार्सल मेरे शहर में पहुंच चुका है और वेयरहाउस में पड़ा है।
इनके ऐप पर बार-बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पिछले 6 दिनों से शिकायत के समाधान के बिना ही उसे बंद कर दिया जाता है। खूब बुरा-बुरा बोला लेकिन बेशर्मों को कोई फर्क नहीं पड़ा।
3 जनवरी को मेरे पास Out for Delivery का मैसेज आया लेकिन शाम तक कोई भी पार्सल डिलीवर करने नहीं आया। डिलीवरी बॉय का जो नंबर मेरे पास आया था, मैंने उस पर कॉल किया तो वह बोला कि मेरे पास आपका कोई पार्सल नहीं है।
मैंने कहा कि मेरे पास फिर मैसेज कैसे आया तो बोला कि दस मिनट में देखकर बताता हूं। उसने नहीं बताया तो मैंने वापस कॉल किया, तब कहा कि एक घंटे में देने आ रहा हूं।
एक घंटा बाद मेरे पास मैसेज आता है कि डिलीवरी बॉय का ‘मुझसे संपर्क नहीं हो पाया, इसलिए आपका पार्सल नहीं पहुंचाया जा सकता।’
मैंने डिलीवरी बॉय को बार-बार कॉल लगाए, लेकिन उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। ईमेल से लेकर Delhivery के ऐप और सोशल मीडिया और फोन पर मैंने हर प्रयास कर लिया, लेकिन ये फर्जी कंपनी मेरा पार्सल डिलीवर नहीं कर रही है। चार दिन से वह मेरे पास के वेयरहाउस में पड़ा हुआ है। मैं खुद जाकर भी नहीं ले सकता क्योंकि इन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है। कस्टरमर केयर पर कोई बात नहीं करता है।
मैंने तय कर लिया है कि जिस तरह मानसिक प्रताड़ना इन्होंने मुझे दी है, इसके खिलाफ मैं कंज्यूमर कोर्ट में जाऊंगा।
मेरे पिछले पोस्ट में कई लोगों ने बताया कि Delhivery वालों ने उनके साथ भी ऐसा किया है। इसलिए आप सबको भी सुझाव दूंगा कि Delhivery का बॉयकॉट करें।
Delhivery ने कई बड़े ब्रांड के साथ टाईअप कर रखा है और उनके प्रोडक्ट यह आप तक पहुंचाता है। इन्हीं कंपनियों से मिले पैसे की बदौलत यह चल रहा है। आपको सुझाव दूंगा कि जब भी आप किसी ऐप से कोई ऑर्डर करें और उसकी डिलीवरी Delhivery से होनी हो तो उस ऑर्डर को तुरंत कैंसिल कर दें।
ऐसे निकम्मे, लापरवाह और गैरजिम्मेदार लोगों को उसके किए की सजा देना जरूरी है।



