Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 से वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा और द हिंदू से थॉमस के थॉमस के बारे में सूचनाएं!

वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को लेकर खबर है कि उन्होंने टीवी9 नेटवर्क को अलविदा कह दिया है. शर्मा समूह के मनी9 में पिछले तीन साल से कार्यरत थे.

बताया जा राह है कि उन्होंने अमर उजाला ज्वाइन किया है. शर्मा ने अंशुमान तिवारी की लीडरशिप में संचालित ‘द बोनस’ में बतौर एसोसिएट एडिटर ज्वाइन किया है.

मूलरूप से बुलंदशहर, यूपी के रहने वाले शर्मा को मीडिया में लगभग 33 वर्षों का लंबा अनुभव है. 1992 को उन्होंने राष्ट्रीय सहारा से करियर स्टार्ट किया था.


दूसरी खबर वरिष्ठ पत्रकार थॉमस के थॉमस के बारे में है. द हिंदू बिजनेस लाइन में कार्यरत थॉमस को प्रमोट कर मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने साल 2004 में द हिंदू बिजनेस ज्वाइन किया था.

अपने करियर में थॉमस ने मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, टिम कुक से लेकर आनंद महिंद्रा, कुमार मंगलम बिड़ला, सुनील भारती मित्तल और रघुराम राजन जैसे नामचीन लोगों का साक्षात्कार लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन