Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दिव्या करानी ज़ी एंटरटेनमेंट के बोर्ड की स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुईं!

नई दिल्ली | ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने गुरुवार को दिव्या करानी को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) के रूप में शामिल किया।

दिव्या करानी को विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशकों का अनुभव है। वह डेंट्सू मीडिया साउथ एशिया की 12 वर्षों तक सीईओ रही हैं और वर्तमान में कुल्फी कलेक्टिव की चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वह 2019 से जागरण प्रकाशन के बोर्ड की स्वतंत्र निदेशक भी हैं।

अपनी नियुक्ति पर करानी ने कहा, “ज़ी ने तीन दशकों से अधिक समय तक मनोरंजन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कंपनी के विकास के इस नए चरण में, मैं अपनी विशेषज्ञता से योगदान देने और दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हूं।”

ज़ी के सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, “दिव्या करानी के अनुभव और नेतृत्व कौशल से हमें तेजी से बदलते मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में नवाचार लाने और व्यवसायिक विकास में मदद मिलेगी।”

ज़ी के चेयरमैन आर. गोपालन ने कहा, “करानी का बोर्ड में शामिल होना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी विशेषज्ञता से कॉर्पोरेट गवर्नेंस और लक्ष्यों को हासिल करने की हमारी क्षमता और मजबूत होगी।”

यह नियुक्ति ज़ी एंटरटेनमेंट की विकास यात्रा और शेयरधारकों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन