Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीएनए अखबार के 73 कर्मियों के टर्मिनेशन और प्रिंटिंग मशीन बेचने पर कोर्ट ने लगाई रोक

मुम्बई से पिछले दिनों अपना कारोबार समेटने वाले जी समूह के अंग्रेजी दैनिक डीएनए के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। यहां महाराष्ट्र के ठाणे इंस्ट्रीयल कोर्ट ने डीएनए के 73 कर्मचारियों के टर्मीनेशन और कंपनी की मशीन तीसरी पार्टी को बेचने पर अंतरिम रोक लगा दी है।

आपको बतादें कि डीएनए की कर्मचारी यूनियन डिलिजेंट मीडिया कारपोरेशन कर्मचारी यूनियन वर्सेज मेसर्स डिलिजेंट मीडिया कारपोरेशन लिमिटेड एंड अदर्स के मामले में ठाणे की इंडस्ट्रियल कोर्ट में चल रही सुनवाई में विद्वान न्यायाधीश एस जी दबाडग़ांवकर ने यह आर्डर 5 नवंबर 2019 को दिया।

इस दौरान डीएनए कर्मचारी यूनियन को न्यूज़ पेपर एम्प्लाइज यूनियन ऑफ इंडिया के नेशनल सेक्रेटरी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। डिलिजेन्ट मीडिया कॉर्पोरेशन एम्प्लॉईज यूनियन की तरफ से इस मामले में मीडिया कर्मियों का अदालत में पक्ष जाने माने एडवोकेट अरुण निंबालकर ने रखा। सलाहकार थे प्रदीप कदम। इस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं सागर राठौड़, सचिव प्रशांत कदम, कोषाध्यक्ष क्रांती कुरणे। यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य हैं अभिषेक लोटांकर, बालकृष्ण वालिंबे, सहदेव दलवी और विनोद म्हात्रे।

उल्लेखनीय है कि डीएनए प्रबंधन आर्थिक घाटे का रोना रोकर लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रहा था। पिछले दिनों उसने मुम्बई में अपना प्रकाशन बंद कर दिया था।

देखें कोर्ट आर्डर की कॉपी, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://drive.google.com/file/d/1aGlMwNZXCJAJ5NCYcPiTGnbEpdBK9VJo/view?usp=sharing

शशिकांत सिंह
पत्रकार, आर टी आई एक्सपर्ट और वाइस प्रेसिडेंट (न्यूज़ पेपर एम्प्लाइज यूनियन ऑफ इंडिया)
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन