Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नहीं रहे आगरा की पत्रकारिता के पुरोधा डाक्टर हर्षदेव जी!

गोलेश स्वामी-

नहीं रहे आगरा की पत्रकारिता के पुरोधा डाक्टर हर्षदेव जी। अमर उजाला आगरा, विकासशील भारत, आगरा और नवभारत टाइम्स (जयपुर और नई दिल्ली) में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। विकासशील भारत में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।

उन्होंने अपने समय में युवा पत्रकारों की पूरी पीढ़ी तैयार की। जिनमें से अनेक ने प्रदेश और देश स्तर पर अपना नाम किया। नवभारत टाइम्स से रिटायर होने के बाद वे दिल्ली छोड़कर अपनी जन्म स्थली आगरा ही आ बसे थे। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। फोटो उनकी ही फेसबुक पोस्ट का फाइल फोटो है। जिसमें किसी कार्यक्रम में वे (बीच में) बोल रहे हैं। ऐसी महान शख्सियत को सादर नमन!

वरिष्ठ पत्रकार डॉo हर्षदेव ने आज सुबह आगरा के कारगिल अस्पताल में 8 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। वह इधर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में किया गया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन