Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

समाचार सम्पादक विजय विनीत को पितृशोक, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

वाराणसी। ‘जनसंदेश टाइम्स’ के समाचार सम्पादक एवं संपादकीय प्रभारी विजय विनीत के पिता डा. रणवीर सिंह (87) ने शनिवार को अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान ही उन्होंने आंखें मूंद ली। मूलत: चंदौली जिले के उतरौत निवासी डा. रणवीर सिंह इसी जिले के बबुरी स्थित अशोक इंटर कालेज से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

इन्होंने फिल्म अभिनेता सुजीत कुमार को भी पढ़ाया था। वे अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनको फूलों से बहुत प्यार था। बचपन में इन्होंने बड़ा बाग स्थापित किया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मणिकर्णिका घाट पर किया गया जहां काफी संख्या में उनको चाहने वाले, जानने वाले मौजूद थे। डा. रणवीर के पिता जगरूप सिंह अंग्रेजों के जमाने में प्राधानाध्यापक थे। दोनों शिक्षाविदों ने चकिया क्षेत्र में बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर, डॉक्टर और शिक्षक पैदा किए। छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्र में इनका काफी मान-सम्मान था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन