Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष गुप्ता को जिंदगी ने मौत के हाथों से छीन लिया!

देहरादून l वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष गुप्ता को जिंदगी ने मौत के हाथों से झपट लिया l चार दिनों में उन्हें दो बार हार्ट अटैक हुआ l तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा मिलने के कारण वे आज खतरे से बाहर निकल आए हैं l

अमर उजाला, एनडीटीवी, सहारा समय, जी न्यूज में न्यूज एडिटर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हैड आदि के रूप में कार्य करके अपनी पहचान बनाने वाले डॉ सुभाष गुप्ता पिछले 13 साल से देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में पत्रकारिता व जन संचार के प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं l वे आज भी स्वतंत्र पत्रकार के रूप में लिखते रहते हैं l बरेली, मेरठ, आगरा में पत्रकारिता कर चुके डॉ सुभाष गुप्ता ने देहरादून में दो दशक पत्रकार के रूप में धाक जमाई।

शनिवार की सुबह उन्हें पहला हार्ट अटैक हुआ l उन्होंने इसे एसिडिटी के कारण सीने में होने वाला दर्द समझा, लेकिन उस समय ठण्ड होने के बावजूद काफी पसीना आने की बात उनकी बेचैनी बढ़ा रही थीl रविवार और सोमवार इसी ऊहापोह में गुज़रे कि वो वाक़ई एसिडिटी ही थी या हार्ट अटैक… मंगलवार को वे ग्राफिक एरा अस्पताल के एक्सपर्ट डॉ राज प्रताप सिंह से बात करके उन्हें दिखाने पहुंचेंI वहीं उन्हें दूसरा अटैक पड़ा । टोपाई टेस्ट, ईसीजी और ईको की रिपोर्ट से पता चला कि मामला ज्यादा गंभीर है l

सुभाष गुप्ता का समय जरूर खराब था, लेकिन कुदरत के निज़ाम ने उन्हें सही जगह पहुंचा दिया था l लिहाजा दूसरे अटैक के बाद वे सुरक्षित हैं l डॉक्टरों ने तत्काल मोर्चा सम्भाल लिया और स्टंट डाल कर उन्हें बचा लिया l हम उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं l

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dr Ashok Kumar Sharma

    December 13, 2024 at 7:25 pm

    सुनकर बहुत दुख हुआ। लेकिन उनके स्वस्थ होने की खबर पाकर बहुत अच्छा लगा।

    जीते रहो सुभाष। शब्दों की दुनिया के जादूगर दोस्त। जीते रहो सफल रहो। सुखी रहो। यशस्वी रहो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन