Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नवभारत अखबार के निदेशक के खिलाफ ड्राइवर ने दर्ज कराया केस

महाराष्ट्र के नई मुम्बई से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नवभारत अखबार के निदेशक के खिलाफ उन्हीं के ड्राइवर ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र मीडिया एंप्लाइज यूनियन नवभारत इकाई सदस्यों ने विजयादशमी के दिन गेट मीटिंग की थी। इस मीटिंग में रमाकांत भी शामिल हुए थे जो नवभारत अखबार के निदेशक डीवी शर्मा के ड्राइवर हैं। आरोप है कि निदेशक डीवी शर्मा ने गाली देते हुए रमाकांत को कंपनी से निकाल दिया।

रमाकांत ने दिनांक 3 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे सानपाड़ा पुलिस स्टेशन में शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस अधिकारी काकड़े ने शर्मा को फोन कर बुलाया तो शर्मा ने शाम 7:00 बजे आने की बात कही लेकिन वे पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। शर्मा ने नवभारत के एक और कर्मचारी संतोष जायसवाल को भी गाली देते हुए कंपनी से निकाल देने की धमकी दी है। इसके बाद संतोष जायसवाल ने भी सानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

ये दोनों कर्मचारी मजीठिया की मांग को लेकर और नौकरी स्थाई करने की मांग को लेकर यूनियन से जुड़े हुए हैं। शर्मा को इन दोनों का यूनियन से जुड़ना नागवार गुजरा। शर्मा ने दोनों को बुलाकर यूनियन से बाहर निकलने की बात की। ऐसा करने से इनकार करने पर निदेशक ने दलित विरोधी गालियों का इस्तेमाल किया और कंपनी से निकालने की धमकी दी। रमाकांत ड्राइवर को कल बाहर निकाल भी दिया गया। शर्मा की इस कार्यवाही से आहत ड्राइवर रमाकांत ने सानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन