Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शादी करना चाहते हो तो इज्जत करना सीखो वरना भरे मंडप में दुल्हन बजा देगी आपकी बैंड!

अमित कर्ण-

वाराणसी से हैरान करने वाला मामला… शादी के मंडप में दुल्हन ने दूल्हे से रिश्ते तोड़ दिए ! जानकारी के अनुसार, वाराणसी की रहने वाली ज्योति शर्मा की शादी धूमधाम से हो रही थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी माहौल बिगड़ गया। दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों पर फब्तियां कसनी और गंदे कमेंट करना शुरू कर दिया..!

दुल्हन ज्योति ने जब ये सब देखा, तो उसने अपने होने वाले पति से कहा कि वह अपने दोस्तों को रोके। लेकिन दूल्हा उल्टा हंसने लगा और मज़ाक उड़ाने लगा..!

बस फिर क्या था — ज्योति ने वहीं शादी तोड़ दी और साफ कहा…

“जो व्यक्ति अपनी बीवी की इज़्जत नहीं कर सकता, वह कभी उसका अच्छा जीवनसाथी नहीं हो सकता….।”

अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कई लोग दुल्हन के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “ज्योति ने सही किया इज़्जत पर समझौता नहीं होना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अनन्त वर्मा

    October 12, 2025 at 11:39 pm

    आश्चर्य ये इतनी महत्वपूर्ण और गंभीर खबर कैसे हो गई जो भड़ास में छप गई इसको पढ़कर ऐसा लगा जैसे आठवीं नवमी का कोई बालक अपनी क्लास के लिए लघु निबंध लिख रहा है.
    कृपया भड़ास की पहचान गंभीर पत्रकारिता को बनाए रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन